आपराधिक गैंग का सदस्य अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

थाना- कप्तानगंज

आपराधिक गैंग का सदस्य अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

पूर्व की घटना:-
दिनांक 28.02.2023 को वादी मुकदमा प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा लिखित तहरीर दिया गया अभियुक्त प्रमोद तिवारी पुत्र केदारनाथ तिवारी ग्राम कुशमहरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ एक शातिर किस्म का गिरोह बन्द अपराधी है जो अपने गैंग का गैंग लीडर है तथा इसके गैंग के सदस्य साहब उर्फ नूर मोहम्मद पुत्र हबीबुल्लाह ग्राम कुशमहरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़, सूरज निषाद पुत्र जीता निषाद ग्राम कुशमहरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़, रामअवध केवट पुत्र ढुनमुन ग्राम कुशमहरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़, मुकेश यादव पुत्र रामचन्द्र यादव ग्राम कुशमहरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़, लक्ष्मण सिंह पुत्र अवधेश सिंह ग्राम बिलारी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ है।
यह अपने तथा अपने गैंग के सदस्यों के आर्थिक, भौतिक तथा दुनियाबी लाभ हेतु स्वयं तथा सामुहिक रूप से सम्मिलित होकर भा0द0वि0 के अध्याय 16,17 एवं 22 में वर्णित अपराधो के करने के आदी है के सम्बन्ध में दिया गया प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 46/2023 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक तहबरपुर द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तारी का विवरण:-
आज दिनांक 10.03.2023 को उ0नि0 विशाल चक्रवर्ती मय हमराह बाजार मे मौजूद थे कि मुखबीर खास ने बताया की एक व्यक्ति जो आपके थाने में गैंगेस्टर एक्ट मे वांछित है। जिसके पास एक नाजायज असलहा भी लिये हुए है। इस समय धरौली मोड़ के पास मौजूद है जल्दी किया जाए तो पकड़ा जा सकता है ।
इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम तेजी से धरौली मोड की तरफ बढे। खडे व्यक्ति के पास पहुंचते ही पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसको पुलिस टीम ने पकड लिया।
अभियुक्त की पहचान साहब उर्फ नूर मोहम्मद पुत्र हबीबुल्लाह ग्राम कुशमहरा थाना कप्तानगंज आजमगढ उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुयी।
तलाशी में 1 नाजायज असलहा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर मिला।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 55/2023 धारा 3/25 A Act थाना कप्तानगंज आजमगढ़
अपराधिक इतिहास-

  1. मु0अ0सं0 63/2021 धारा 147/148/307/308/323/341/427/504/506/325 भा0द0वि0 थाना अहरौला आजमगढ़
  2. 46/23 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
    गिरफ्तार अभियुक्त-
    साहब उर्फ नूर मोहम्मद पुत्र हबीबुल्लाह ग्राम कुशमहरा थाना कप्तानगंज आजमगढ
    बरामदगी
    एक तमंचा .315 बोर
    एक जिन्दा कारतूस .315 बोर नाजायज
    गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम
    प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कुमार थाना कप्तानंगज जनपद आजमगढ़
    उ0नि0 विशाल चक्रवर्ती थाना कप्तानगंज आजमगढ़
    का0 विकास प्रजापति थाना कप्तानगंज आजमगढ़
    का0 मुकेश आजाद थाना कप्तानगंज आजमगढ़

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार</em>

Fri Mar 10 , 2023
थाना- कप्तानगंज अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार आज दिनांक 10/03/23 को उ0नि0 जितेन्द्र सिंह मय हमराह को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुयी कि एक व्यक्ति गांजा लेकर जलालपुर सरकारी स्कूल के पास से हाइवे के तरफ आ रहा है । यदि तेजी फुर्ती की जाये तो पकड़ा जा […]

You May Like

Breaking News

advertisement