दबखेड़ी की छात्राओं ने हासिल किए अनेक पदक

दबखेड़ी की छात्राओं ने हासिल किए अनेक पदक।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

पदक लेकर लौटी छात्राओं का हुआ भव्य स्वागत।

कुरुक्षेत्र, 23 दिसम्बर : ग्रामीण आंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं। विशेषकर खेलों में ग्रामीण आंचल के बच्चे अपना काफी जौहर दिखा रहे हैं। कुरुक्षेत्र के अमातिर कन्या गुरुकुल बचगांव में लड़कियों व महिलाओं के लिए एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय उच्च विद्यालय दबखेड़ी की छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक कमल बंसल ने बताया कि विद्यालय की छात्राओं ने कक्षा 6 से 8 के ग्रुप में रस्साकशी में तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिसमें एकम प्रीत कौर, परमिंदर कौर, मनप्रीत कौर, अमनदीप कौर, मुस्कान, खुशी, निशा, महक, प्रीति और कोमल शामिल रही। वही कक्षा 9 से 12 के ग्रुप में रस्साकशी प्रतियोगिता में छात्राओं ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिसमें नेहा, प्रीति, सानिया, मोनिका, रितु, पायल, रीटा, सानिया, मनीषा व आंचल शामिल रही। थ्री लेग रेस में रीटा व सानिया ने दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विद्यालय के मुख्य अध्यापक सुरेंद्र भट्टी जी व अन्य स्टाफ सदस्य ने विजेताओं का भव्य स्वागत कर उनके मंगल भविष्य की कामना की।
खेल प्रतियोगिताओं में अपने स्कूल टीचरों के साथ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नौवां राष्ट्रीय अटल सम्मान समारोह व अटल गाथा 24 दिसंबर को

Fri Dec 23 , 2022
नौवां राष्ट्रीय अटल सम्मान समारोह व अटल गाथा 24 दिसंबर को। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 चंडीगढ़ : नई दिल्ली की मौलाना रोड स्थित विज्ञान भवन में नौवां राष्ट्रीय अटल सम्मान समारोह व अटल गाथा का भव्य कार्यक्रम 24 दिसंबर 2022 को आयोजित होगा। इस समारोह […]

You May Like

Breaking News

advertisement