देश की पीठ में खंजर

देश की पीठ में खंजर

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

प्रस्तुति : डॉ. सत्यवान सौरभ।

हिसार : गद्दारों की बिसात बिछी, देश की मिट्टी रोती है,सीमा के प्रहरी चीख उठे, जब अंदर से चोट होती है।
ननकाना की राहों में छुपा, विश्वास का बेईमान,पैसों की खातिर बेच दिया, अपना पावन हिंदुस्तान।
मंदिर-मस्जिद की आड़ में, देशद्रोह का बीज पनपता,सोने की चिड़िया का कंठ घुटा, जब अंदर से लहू बहता।
ज्योति ने छल की ज्वाला जलाई, यूट्यूब पर बिछाई चाल, देवेंद्र ने पगड़ी की ओट में, गुप्तचरी का फैलाया जाल।
जमशेद ने सरकारी कागज़ों से, दुश्मनों को दिया अमृतपान,
नोमान ने नफरत की बंसी से, फूंका भारत का अभिमान।
पैसों के लिए बेच दिया ईमान, पतन की ऐसी कथा लिखी,अपने ही घर में आग लगाई, मां भारती की छाती चीर दी।
गद्दारों की बस्ती उजाड़ो, चुप्पी की दीवार तोड़ो,
देश की माटी में सच्चाई का दीप जलाओ, अंधकार छोड़ो।
सजग रहो, सतर्क रहो, विश्वासघात न दोहरा पाएं, मातृभूमि की रक्षा का संकल्प फिर से दुहराएं।
आओ मिलकर करें प्रतिज्ञा, न झुकेंगे, न टूटेंगे, गद्दारों को माफ न करेंगे, हर कदम पर देश के साथ खड़े रहेंगे।
डॉ. सत्यवान सौरभ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की रेवाड़ी जिला इकाई का हुआ गठन

Sun May 18 , 2025
श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की रेवाड़ी जिला इकाई का हुआ गठन। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक सैकड़ो पत्रकारों ने ली संघ की सदस्यता।प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम।वरिष्ठ पत्रकार धनेश विद्यार्थी बने रेवाड़ी के जिलाध्यक्ष। ,चंडीगढ़ 18 मई : श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की रेवाड़ी जिला […]

You May Like

Breaking News

advertisement