श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की रेवाड़ी जिला इकाई का हुआ गठन

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की रेवाड़ी जिला इकाई का हुआ गठन।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

सैकड़ो पत्रकारों ने ली संघ की सदस्यता।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम।
वरिष्ठ पत्रकार धनेश विद्यार्थी बने रेवाड़ी के जिलाध्यक्ष।

,चंडीगढ़ 18 मई : श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की रेवाड़ी जिला इकाई का गठन आज रेवाड़ी के सेंड पाइपर रेस्तरां में संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल की अध्यक्षता में किया गया।
भारतीय सेना के सहिदों की पावन धरा कहलाने वाली रेवाड़ी में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की रेवाड़ी जिला इकाई की बैठक आयोजित हुई जिस में रेवाड़ी के वरिष्ठ पत्रकार धनेश विद्यार्थी को रेवाड़ी इकाई का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में रेवाड़ी इकाई के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धनेश विद्यार्थी व उपस्थित सभी पत्रकारों ने संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल को पावन ग्रंथ श्रीमद भागवत गीता भेंट की।
इस अवसर पर सभी पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल ने बताया कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा मैं नही हम की नीति पर काम करता है आज उसी कड़ी में श्रमजीवी पत्रकार संघ की मजबूती के लिये रेवाड़ी जिला इकाई का गठन किया गया है जिस में रेवाड़ी के वरिष्ठ पत्रकार धनेश विधार्थी को जिलाध्यक्ष ,पवन टूमना को महासचिव, जगदीश यादव को मुख्य संरक्षक बनाया गया है।
रेवाड़ी की जिला कार्यकारिणी।
जिला अध्यक्ष – धनेश विद्यार्थी।
महासचिव – पवन टूमना।
मुख्य संरक्षक – जगदीश यादव।
जिला सचिव – विकास कुमार।
जिला सह सचिव – दिनेश चौहान।
जिला प्रचार सचिव – कुलदीप यादव।
जिला मुख्य मीडिया प्रभारी -गंगा बिशन।
जिला सोसल मीडिया प्रभारी – पवन कुमार।
जिला प्रिंट मीडिया प्रभारी -संजू कौशिक।
जिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी – राजकुमार।
जिला कानूनी सलाहकार – एडवोकेट रणबीर सिंह।
डॉ. बंसल ने बताया कि रेवाड़ी जिला इकाई के गठन से पहले संघ की गोहाना व अम्बाला जिला इकाईयों का गठन हो चुका है, इसी तरह अब सम्पूर्ण हरियाणा में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की जिला कार्यकारिणी बनाई जाएंगी जिस कड़ी में जल्द ही 18 मई को पलवल व 25 मई को पटौदी जिले की कार्यकारिणीयों की नियुक्ति व घोषणा कर दी जाएगी।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महासचिव राजेश आहूजा ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा एकमात्र ऐसा पत्रकार संघ जा जिस की सदस्यता शुल्क केवल 10 रुपये है। यह सम्पूर्ण भारतवर्ष में एक मिसाल है।
बैठक का संचालन संघ के प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल ने किया उन्होंने कहा कि संघ सभी पत्रकारों को एक साथ ले कर चलता है उन्हों ने संघ द्वारा हरियाणा सरकार के समक्ष रखी गई 10 सूत्रीय मांगों के बारे पत्रकारों को अवगत करवाया साथ ही पत्रकार एकता पर जोर दिया।
संघ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धनेश विद्यार्थी ने अपनी नियुक्ति के लिये श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल के साथ – साथ सभी पत्रकारों व श्रमजीवी पत्रकार संघ की समस्त प्रदेश कार्यकारिणी का धन्यवाद किया व संघ के प्रति निष्ठा व्यक्त की।
बैठक में मुख्य रूप से श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल के साथ – साथ प्रदेश महासचिव राजेश आहूजा, प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल,रेवाड़ी जिला इकाई के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धनेश विधार्थी, पवन टूमना, जगदीश यादव, विकास कुमार, दिनेश चौहान, कुलदीप यादव,गंगा बिशन,पवन कुमार,संजू कौशिक, राजकुमार, एडवोकेट रणबीर सिंह, शिव कुमार,आदर्श शर्मा,दीपा भारद्वाज, नीरू भारद्वाज, भानु शर्मा,के साथ साथ अनेको पत्रकार उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वोट देकर फर्ज निभाया, अब फर्ज निभाने की मेरी बारी : अशोक अरोड़ा

Sun May 18 , 2025
वोट देकर फर्ज निभाया, अब फर्ज निभाने की मेरी बारी : अशोक अरोड़ा वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक एक दर्जन गांवों में जनसंवाद करके लोगों की समस्याओं का निपटारा करने के आदेश अधिकारियों को दिए विधायक अशोक अरोड़ा ने। कुरुक्षेत्र, 18 मई :थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा ने हलके के लगभग […]

You May Like

advertisement