खतरनाक है रेबीज का वायरस हो सकता जानलेवा:डा.ब्रजेश शुक्ला

खतरनाक है रेबीज का वायरस हो सकता जानलेवा:डा.ब्रजेश शुक्ला
✍️ कन्नौज रिपोर्टर प्रशांत त्रिवेदी

कन्नौज। प्रत्येक वर्ष 28 सितम्बर को विश्व रेबीज दिवस के रूप में मनाया जाता है।इसका उद्देश्य रेबीज बीमारी तथा इसकी रोकथाम के बारे जागरूकता फैलाना है। कुत्ते से ही नहीं अन्य जानवरों के काटने से भी रेबीज होने का खतरा होता है। यह वायरस से फैलने वाला एक बेहद गंभीर रोग है। इसी को देखते हुए सीएमओ आफिस सहित जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर बुधवार को गोष्ठी कर रेबीज बीमारी के प्रति जागरूक किया गया l इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार ने बताया कि रेबीज एक ऐसा वायरल इंफेक्शन है, जो आमतौर पर संक्रमित जानवरों के काटने से फैलता है। कुत्ते, बिल्ली, बंदर आदि कई जानवरों के काटने से इस बीमारी के वायरस व्यक्ति के शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। रेबीज का वायरस कई बार पालतू जानवर के चाटने या खून का जानवर के लार से सीधे संपर्क में आने से भी फैल जाता है। रेबीज एक जानलेवा रोग है जिसके लक्षण बहुत देर में नजर आते हैं। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए, जो यह रोग जानलेवा साबित हो जाता है।संचारी रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ ब्रजेश शुक्ला ने बताया कि बुखार, सिरदर्द, घबराहट या बेचैनी, व्याकुलता, भ्रम की स्थिति, खाना-पीना निगलने में कठिनाई, बहुत अधिक लार निकलना, पानी से डर लगना, नींद नही आना एवं शरीर के किसी एक अंग में पैरालिसिस यानी लकवा मार जाना आदि रेबीज के लक्षण है। डॉ. शुक्ला ने कहा कि अगर रेबीज से संक्रमित किसी बंदर या कुत्ते आदि ने काट लिया तो तुरंत इलाज करवाएं। काटे हुए स्थान को कम से कम 10 से 15 मिनट तक साबुन या डेटौल से साफ करें। जितना जल्दी हो सके वेक्सिन या एआरवी के टीके लगवाएं। कुत्ते या बंदर आदि के काटने पर इलाज में लापरवाही न बरतें।घाव अधिक है तो उस पर टांके न लगवाएं। रेबीज के संक्रमण से बचने के लिए कुत्ते व बंदरों आदि के अधिक संपर्क में न जाए। यदि किसी भी व्यक्ति को रेबीज संक्रमित किसी जानवर ने काट लिया और उसने 72 घंटे के भीतर अपना इलाज नहीं करवाया तो उसके बाद वैक्सीन या एआरवी के टीके लगावने का कोई फायदा नहीं है। इस लिए जितना जल्दी हो सके वैक्सीन व एआरवी के टीके अवश्य लगावाएं। डॉ शुक्ला ने बताया कि कुत्ते, बिल्ली या किसी अन्य जानवर के काटने पर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। अगर हल्का सा भी निशान है तो एंटी रेबीज इंजेक्शन जरूर लगाने चाहिए। रेबीज खतरनाक है मगर इसके बारे में लोगों की कम जानकारी और ज्यादा घातक साबित होती है। आमतौर पर लोग मानते हैं कि रेबीज केवल कुत्तों के काटने से होता है मगर ऐसा नहीं है। कुत्ते, बिल्ली, बंदर आदि कई जानवरों के काटने से वायरस व्यक्ति के शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। कई बार कटे अंग पर पालतू जानवर के चाटने या खून का जानवर के लार से सीधे संपर्क से भी ये रोग फैल सकता है। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.गीतमसिंह एसीएमओ डा.डी.पी.आर्या डा.जे.पी.सलोनिया, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.आर.वी.सिंह,यूनिसेफ से डीएमसी आशुतोष बाजपेई, और सहित अन्य लोग मौजूद रहेl

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਸ੍ਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਮਨਾਉਣ ਸਬੰਧੀ ਚੱਲ ਰਹੇ ਪੰਦਰਵਾੜੇ ਤਹਿਤ ਅੱਜ ਭਾਜਪਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਰੋਟਰੀ ਕਲੱਬ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿਖੇ ਬੁੱਧੀਜੀਵੀ ਸੰਮੇਲਨ ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਆਜੋਜਨ

Thu Sep 29 , 2022
ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਸ੍ਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਮਨਾਉਣ ਸਬੰਧੀ ਚੱਲ ਰਹੇ ਪੰਦਰਵਾੜੇ ਤਹਿਤ ਅੱਜ ਭਾਜਪਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਰੋਟਰੀ ਕਲੱਬ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿਖੇ ਬੁੱਧੀਜੀਵੀ ਸੰਮੇਲਨ ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਆਜੋਜਨ ਮੁੱਖ ਬੁਲਾਰੇ ਸ੍ਰੀ ਅਰੁਣ ਨਾਰੰਗ ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਅਬੋਹਰ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ: ਅਸ਼ਵਨੀ ਢੀਂਗੜਾ ਫਿਰੋਜਪੁਰ 28 ਸਤੰਬਰ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}:= ਪ੍ਰਧਾਨ […]

You May Like

advertisement