आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ के अंतर्गत शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु दिनांक 26 फरवरी को विशेष महाभियान

संवाद सूत्र आजमगढ़

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ के अंतर्गत शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु दिनांक 26 फरवरी को विशेष महाभियान आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. एन.आर. वर्मा ने देते हुए बताया कि अभियान प्रातः 8:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक संचालित होगा।
उन्होंने बताया कि जनपद के सभी कोटेदार (राशन कार्ड दुकानों) पर आयुष्मान शिविर आयोजित कर शेष पात्र लाभार्थियों का डेटा सत्यापन करते हुए मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इस अभियान के अंतर्गत मुख्य रूप से लाल राशन कार्ड धारक (अंत्योदय) तथा सफेद राशन कार्ड धारक (पात्र गृहस्थी) जिनके परिवार में 6 या उससे अधिक सदस्य हैं एवं उत्तर प्रदेश सन्ननिर्माण कर्मकार कार्ड को आच्छादित किया जाएगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि प्रत्येक कोटेदार के यहाँ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) , एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं की तैनाती सुनिश्चित की गई है जिसमें सीएचओ कोटेदार के साथ कार्ड बनाने में मदद करेंगे वही आशा एएनएम लाभार्थियों को कोटेदार केन्द्र स्थल तक लाने में मदद करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रभारियों द्वारा उपलब्ध कराई गई अवशेष लाभार्थियों की सूची के आधार पर सत्यापन कार्य संपन्न कर आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा। अभियान की नियमित समीक्षा एमओआईसी, बीसीपीएम एवं बीपीएम द्वारा की जाएगी, जबकि बीडीओ एवं खाद्य रसद विभाग के अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण भी किया जाएगा, जिससे कार्य में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इस महत्वपूर्ण अभियान में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. एन.आर. वर्मा ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे अपना राशन कार्ड एवं आधार कार्ड साथ लेकर निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने निकटतम कोटेदार केंद्र पर पहुंचकर आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं, ताकि योजना का लाभ समय से प्राप्त किया जा सके ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

"होली खेल रहे बांके बिहारी ,आज रंग बरस रहा

Tue Feb 24 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : श्री बांके बिहारी मंदिर राजेंद्र नगर में श्री राधा रानी जी 56 भोग परिवार एवम् श्री बांके बिहारी कल्याण समिति द्वारा होली उत्सव संपन्न हुआ, जिसमें श्री सीमा गुलाटी , व श्रीमति ज्योति अरोड़ा ने सुंदर होली गीतों की प्रस्तुति दी, जिसमें भजन […]

You May Like

advertisement