महासमुंद 8 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र में निहित प्रावधन के अनुसार श्री दीनदयाल ध्रुव, पिता स्वर्गीय श्री परमानंद ध्रुव, निवासी ग्राम मुड़मार, तहसील एवं जिला महासमुंद को भृत्य पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने श्री दीनदयाल ध्रुव को नियुक्ति प्रदान करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अनुकम्पा नियुक्ति शासन की प्राथमिकता में है। ऐसे प्रकरणों को समय सीमा में समाधान करें। अनुकम्पा नियुक्ति केवल एक कर्मचारी तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करता है। जिला प्रशासन द्वारा ऐसे प्रकरणों पर संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे ने बताया कि श्री दीनदयाल ध्रुव को विकासखंड महासमुंद अंतर्गत शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बोरियाझर में भृत्य पद पर पदस्थ किया गया है। श्री दीनदयाल ध्रुव को आदेश जारी होने की तिथि से 15 दिवस के भीतर अपने पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही नियुक्ति शासन द्वारा निर्धारित अन्य नियमों एवं शर्तों के अधीन होगी।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
जगदलपुर 08 अप्रैल 2026/ किसी समय बस्तर का नाम सुनते ही जेहन में केवल घने जंगल और माओवाद की दहशत उभरती थी। जिले के दरभा ब्लॉक का कोलेंग गांव भी एक ऐसा ही इलाका था, जहां विकास की किरणें नक्सली साये और दुर्गम रास्तों के कारण पहुँचने से कतराती थीं। […]