देहरादून: पटवारियों की गृह तहसील में तैनाती पर रोक

सागर मलिक

देहरादून: पटवारियों की गृह तहसील में तैनाती पर रोक,
सागर मलिक

पटवारियों की गृह तहसील में तैनाती पर रोक

पटवारियों की गृह तहसील में तैनाती पर रोक
एक परगना या तहसील में लगातार 5 साल से अधिक अवधि तक नहीं रह सकेंगे तैनात
देहरादून। शासन ने राजस्व उप निरीक्षक यानी पटवारियों और लेखपालों की स्थाई आवास की गृह तहसील में तैनाती पर रोक लगा दी है। वे एक परगना या तहसील में लगातार पांच साल से अधिक अवधि तक तैनात नहीं रह सकेंगे। इस संबंध में अपर सचिव राजस्व डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर दिए हैं।

गृह तहसील व एक ही स्थान पर लंबे समय से जमे होने के कारण सभी प्रावधानों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश राजस्व उप निरीक्षकों पर मनमानी की शिकायतें सरकार को मिलती रहती हैं। पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था बनाने के लिए शासन ने उनकी तैनाती के नियमों को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद को भेजे पत्र में कहा गया है कि राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी)

एक क्षेत्र में निरंतर तीन वर्ष से अधिक एवं परगना या तहसील में लगातार पांच वर्ष से अधिक तक तैनात नहीं रह सकेगा। स्थानांतरित कर दिए जाने के बाद अगले पांच वर्षों तक वह पिछली तहसील या परगना क्षेत्र में वापसी नहीं कर सकेगा

शासन ने राजस्व उपनिरीक्षक नियमावलियों में दिए गए इन सभी प्रावधानों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुड़की में शुरू हुई भव्य गंगा आरती, सीएम धामी ने किया शुभारंभ, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Mon Mar 31 , 2025
रुड़की में शुरू हुई भव्य गंगा आरती, सीएम धामी ने किया शुभारंभ, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,ठाकुर कृपाल सिंह रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में गंगा आरती का उद्घाटन किया। उन्होंने गंगा पूजन,अभिषेक और आरती में भाग लेने के साथ इस ऐतिहासिक कार्य के लिए शहरवासियों को […]

You May Like

advertisement