देहरादून: कांग्रेस ने बागेश्वर उपचुनाव में बसंत कुमार को बनाया प्रत्याशी,

सागर मलिक

देहरादून। आम आदमी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए बसंत कुमार को कांग्रेस ने बागेश्वर उपचुनाव में अपना प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने इसकी घोषणा की। बता दें कि रविवार को ही बसंत कुमार और 2022 के चुनाव में बगावत कर निर्दलीय ताल ठोकने वाले भैरव नाथ टम्टा रविवार को कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पार्टी परिवार बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस विधानसभा उप चुनाव बड़े अंतर से जीतेगी क्योंकि भाजपा के राज में जनता त्रस्त है। खनन माफिया सरकार पर हावी हैं। भर्ती परीक्षाओं में धांधली हो रही है। यह सब मुद्दे उप चुनाव के प्रमुख मुद्दे होंगे। करन माहरा ने नगर की सीवरेज लाइन, चिकित्सकों की कमी समेत कई मुद्दे उठाए। कहा कि बागेश्वर की जनता समस्याओं से त्रस्त है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि बागेश्वर का उप चुनाव राज्य की दिशा और दशा तय करेगा। पूरे राज्य में भाजपा के खिलाफ माहौल है। इसका लाभ कांग्रेस को मिलेगा। उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ गए रंजीत दास के लिए कहा कि उन्होंने गलत निर्णय लिया है, वहां उन्हें कभी मंजिल नहीं मिलेगी। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के कई कार्यकर्ताओं और नेताओं के भी कांग्रेस में शामिल होने का दावा किया है।कांग्रेस के प्रत्याशी बसंत कुमार पिछले तीन चुनाव से पार्टियां बदलते रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2017 का चुनाव बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर लड़ा। चुनाव बाद उन्होंने फिर पाला बदला। वर्ष 2022 का चुनाव आम आदमी पार्टी के टिकट पर लड़ा। इस बार उपचुनाव में वह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।कांग्रेस का दामन थामने के बाद बसंत ने कहा कि कांग्रेस सांविधानिक सोच रखती है। पार्टी लोकतंत्र पर विश्वास करती है। विधानसभा का उप चुनाव दमखम के साथ लड़ा जाएगा।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: सीएम धामी ने ली हाई लेवल मीटिंग, चार धाम यात्रा 2 दिन के लिए स्थगित,

Mon Aug 14 , 2023
सागर मलिक देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते उपजी आपदा की स्थिति को देखते हुए सीएम धामी ने मंगलवार को उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों व वहां किए जा रहे राहत व बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की। वहीं उन्होंने कहा […]

You May Like

Breaking News

advertisement