देहरादून: निर्माण कार्यों को तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्णक पूर्ण किया जाए, जोशी

देहरादून: निर्माण कार्यों को तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्णक पूर्ण किया जाए, जोशी
सागर मलिक

देहरादून, 17 अप्रैल। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ीकैंट क्षेत्र में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने निर्माण कार्य से संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्णक पूर्ण किया जाए। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धामी सरकार की विशेषता है, कि वह जिन परियोजनाओं का शिलान्यास करती है, उनका लोकार्पण भी सुनिश्चित करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह अत्याधुनिक सामुदायिक भवन गढ़ीकैंट क्षेत्र की जनता के लिए एक बहुउपयोगी संसाधन होगा, जिसका उपयोग शादी-विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण होते ही यह भवन जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इस दौरान एमडीडीए के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद गुप्ता, नीरा थापा, निर्मला भट्ट, मनोज क्षेत्री, प्रदीप शर्मा, सारिका प्रधान आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: राज्य में 16 लाख स्मार्ट मीटर लगाकर पारदर्शिता लाने का कार्य किया गया, सीएम

Fri Apr 18 , 2025
देहरादून: राज्य में 16 लाख स्मार्ट मीटर लगाकर पारदर्शिता लाने का कार्य किया गया, सीएमसागर मलिक देहरादून। उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा से जुड़े कार्मिकों द्वारा आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। […]

You May Like

advertisement