देहरादून: शासन प्रशासन अलर्ट,451 लोगो के चालान और 115 संदिग्धों से पूछताछ, शहर से गांव तक चलाया गया सत्यापन अभियान

देहरादून: शासन प्रशासन अलर्ट,451 लोगो के चालान और 115 संदिग्धों से पूछताछ, शहर से गांव तक चलाया गया सत्यापन अभियान,
सागर मलिक

इस दौरान 451 लोगों के किराएदार, नौकरों और मजदूरों के सत्यापन न कराने चालान किए गए। इसके अलावा 115 संदिग्ध लोगों को थाने चौकी लाकर पूछताछ की गई,

ऑपरेशन सिंदूर के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर पुलिस ने शहर और देहात क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान 451 लोगों के किराएदार, नौकरों और मजदूरों के सत्यापन न कराने चालान किए गए। इसके अलावा 115 संदिग्ध लोगों को थाने चौकी लाकर पूछताछ की गई।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरकार की ओर से अलर्ट रहने के निर्देश मिले थे। इसके बाद ही पुलिस फोर्स को शहर और देहात क्षेत्र में सत्यापन अभियान में लगाया गया। इस दौरान दो हजार से अधिक लोगों का सत्यापन किया गया।

सत्यापन न कराने वाले लोगों के चालान किएग। इसके साथ ही संदिग्ध लोगों को थाने चौकी लाकर पूछताछ की गई। पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ मिलकर भी शहर के कई इलाकों में गश्त की। हालात पर नजर रखते हुए पुलिस हर वक्त अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह हुई कार्रवाई
सत्यापन किये गये व्यक्तियों की संख्या – 2117
83 पुलिस एक्ट में किये गये चालान- 316
83 पुलिस एक्ट में जुर्माना – 31 लाख 60 हजार रुपये
81 पुलिस एक्ट में चालानों की संख्या- 135
81 पुलिस एक्ट में जुर्माना – 33750 हजार रुपये,

थाने पर लाए गए संदिग्ध व्यक्ति – 115

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड; ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे के पास अचानक चलते लोडर में लगी आग

Fri May 9 , 2025
उत्तराखंड; ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे के पास अचानक चलते लोडर में लगी आग,सागर मलिक सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों ने देखा एक लोडर के पीछे से धुआं निकल रहा है। उन्होंने तुरंत वाहन चालक को बताया। चालक ने गाड़ी रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग बेकाबू हो चुकी […]

You May Like

Breaking News

advertisement