देहरादून: श्री गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य मे सिख सेवक जत्थे ने निकाली प्रभात फेरी,

वी वी न्यूज

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सिख सेवक जत्थे ने निकाली प्रभात फेरी
श्री गुरु नानक देव जी महाराज का पावन प्रकाश पर्व 27 नवम्बर 2023 को पुरे संसार में श्रद्धा पूर्वक मनाया जा रहा है जिसके संबंध में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार के तत्ववाधान सिख सेवक जत्थे ने प्रभात फेरियां निकालनी आरम्भ कर दीं हैँ जो कि 26-11-2023 तक संगत को जाग्रत करने के लिये निकाली जाएंगी l
आज प्रात: 5.0 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार में संगत एकत्रित हुई और अरदास के पश्चात संगत लाइनवध तरीके से शब्द “कल तारण गुरु नानक आया ” का गायन करते हुए होटल विक्टटोरिया में स. तरणजीत सिंह चावला के यहाँ शब्द ” सतगुरु नानक प्रगटिया, मिटी धुंध जग चानन होया “का गायन किया, सर्वत्र के भले की अरदास एवं प्रशाद वितरित किया गया l
वापसी में शब्द गायन करते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में पहुंचे l प्रभात फेरी में निशान साहिब की सेवा रोहित सिंह ने की l
प्रभात फेरी में मुख्यरूप से जत्थे के उपाध्यक्ष राजिंदर सिंह राजा, स. मनजीत सिंह एवं स. सुरजीत सिंह कोहली, संरक्षक गुरप्रीत सिंह जोली, सेक्रेटरी अरविन्दर सिंह, जत्थेदार सोहन सिंह, अरविन्द सिंह, सुरेंदर सिंह, गुरदियाल सिंहआदि एवं स्त्री सतसंग की बीबियां शामिल थी l

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: वन विभाग ने तेज तर्रार अधिकारियों को दी जिम्मेदारी,

Sat Nov 18 , 2023
जफर अंसारी वन विभाग ने ऐसे तेज तर्रार अधिकारियों को दी जिम्मेदारी”की वन तस्कर साल भर बाद भी पकड़ से बाहर लालकुआँ। वन महकमा अपने तेजतर्रार अधिकारियों समेत भारी-भरकम अमले के बावजूद कई मामलों में लकड़ी तस्करों तक पहुंचने में अब तक नाकाम साबित हुआ है। हाल ही में कई […]

You May Like

advertisement