हरियाणा: व्यापारियों का शिष्टमंडल चंडीगढ़ में हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन से मिला

व्यापारियों का शिष्टमंडल चंडीगढ़ में हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन से मिला।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। दूरभाष – 9416191877

हिसार 09,अगस्त : जिला हिसार के व्यापारियों का एक शिष्टमंडल हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के युवा प्रदेशाध्यक्ष मनीष गोयल व हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष एवं हरियाणा व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष संजय डालमिया की अध्यक्षता में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर चंडीगढ़ में हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन बाल किशन अग्रवाल से मिले व उन्हें समस्याओं से अवगत करवाया। जिला अध्यक्ष संजय डालमिया ने बताया कि हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन बाल किशन अग्रवाल ने व्यापारियों की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए मोके पर सम्बन्धित अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं का समाधान करने के लिए कहा। चेयरमैन बाल किशन अग्रवाल ने हिसार से पहुंचे शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर हरदम तैयार है ,अगर जरूरत रही तो इसके लिए राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत,के चेयरमैन सुनील सिंधी से बातचीत कर व्यापारियों की समस्याएं उन के संज्ञान में भी लाएंगे। ताकि व्यापारियों की कोई भी समस्या न रहे। हिसार से पहुंचे शिष्टमंडल में प्रदेशाध्यक्ष मनीष गोयल,जिला अध्यक्ष संजय डालमिया , महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता, संचित अग्रवाल के अलावा जिला के व्यापारी उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या उत्तर प्रदेश: पक्के तालाब में छलांग लगाकर छात्रा ने की खुदकुशी, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

Thu Aug 10 , 2023
अयोध्या:—— *पक्के तालाब में छलांग लगाकर छात्रा ने की खुदकुशी, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी ।* *तीन भाइयों के बीच में इकलौती बहन थी छात्रा, परिवार में मचा कोहराम।* मनोज तिवारी ब्यूरो अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र के खपराडीह रियासत के पक्के तालाब में छलांग लगाकर 16 वर्षीय किशोरी […]

You May Like

Breaking News

advertisement