वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर थाना प्रभारी एवं खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर थाना प्रभारी एवं खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से ग्रामीणों ने थाना प्रभारी सीबीगंज के खिलाफ अवैध मिट्टी खनन कराने व अश्लील गन्दी- गन्दी गालियाँ देने सहित मारपीट का आरोप लगाते हुए एक लिखित शिकायत की है।
शिकायती पत्र के अनुसार थाना सीबीगंज क्षेत्र के ग्राम बोहित में दो डंपर एवं एक जे०सी०मशीन खेत से मिट्टी खोदकर सड़क खराब कर रही थीं। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने थाना पुलिस को दी। तथा सूचना पर थाना प्रभारी गाँव पहुंचे और अश्लीलता भरी गन्दी- गन्दी गालियाँ देने लगे तथा एक बच्चे के साथ मारपीट कर दी। तथा बोले की थाना मैं चलाऊंगा या तुम लोग? तुम लोग खनन रोकने बाले कौन होते हो। तथा ग्रामीणों ने शिकायती पत्र में बताया है कि हम किसानों की खड़ी फसल रौंदते हुए भू माफियाओं से मिलकर पैसे लेकर डंपर व ट्रालियों तथा जे०सी०बी०मशीन से अवैध खनन करवा रहे हैं। तथा ग्रामीणों ने बताया कि मौके पर पहुँच कर डंपर एवं जे०सी०बी०मशीन द्वारा अवैध मिट्टी खोदने व डंपर में भरते हुए की वीडियो व फोटो बना ली है। जिसको पकड़ कर थाना प्रभारी ने सभी को छोड़ दिया। और उल्टा ग्रामीणों को धमकाया है। तथा ग्रामीणों ने बताया कि भूमाफियाओं को अवैध खनन करने का संरक्षण प्रदान है। तथा ग्रामीणों ने कहा कि थाना प्रभारी एवं भूमाफियाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा नेता की गुलजार मेंशन मार्केट पर चला बीडीए का बुलडोजर, 17 दुकानें ध्वस्त

Sun Apr 27 , 2025
भाजपा नेता की गुलजार मेंशन मार्केट पर चला बीडीए का बुलडोजर, 17 दुकानें ध्वस्त दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : बरेली विकास प्राधिकरण के ध्वस्तीकरण आदेश के विरोध में शहर के व्यापारियों ने कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और बीडीए मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इससे नाराज अफसरो […]

You May Like

Breaking News

advertisement