फिरोजपुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पाँचवें दिवस पर गोवर्धन पूजा एवं भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला का भावपूर्ण वर्णन

(पंजाब) फिरोजपुर 15 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता] =

फिरोजपुर शहर की एकता नगर कॉलोनी हॉल में आयोजित पावन श्रीमद् भागवत कथा के पाँचवें दिवस पर कथा व्यास आचार्य पंडित परशुराम शुक्ल जी महाराज, श्री धाम वृंदावन ने भगवान श्रीकृष्ण की पावन गोवर्धन लीला का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया।
कथा व्यास जी ने बताया कि जब ब्रजवासियों ने इंद्र देव की पूजा की तैयारी की, तब भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें प्रकृति और गोवर्धन पर्वत की महिमा समझाते हुए गोवर्धन पूजा करने का संदेश दिया। इससे क्रोधित होकर इंद्र देव ने ब्रज में घनघोर वर्षा कर दी, तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर समस्त ब्रजवासियों और गौमाता की रक्षा की। सात दिनों तक ब्रजवासी गोवर्धन पर्वत के नीचे सुरक्षित रहे और अंततः इंद्र देव का अहंकार भंग हुआ।
कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में झूम उठे और “गिरिराज महाराज की जय” तथा “जय श्री कृष्ण” के जयकारों से पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर भगवान की महिमा का गुणगान किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर कथा का श्रवण किया और प्रभु भक्ति में लीन रहे।
आयोजकों में मुख्य रूप से श्री अमित शर्मा (निवासी गुरु नगर), डॉ. युवराज नारंग, श्री राजेश सचदेवा व समस्त नगरवासी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

75 वर्षों से चिकित्सा सेवा का प्रतीक: चंदवानी क्लिनिक की प्रेरणादायक यात्रा

Mon Mar 16 , 2026
VV NEWS अजमेर ब्यूरो चीफ सैयद हामिद अली75 वर्षों से चिकित्सा सेवा का प्रतीक: चंदवानी क्लिनिक की प्रेरणादायक यात्रा अजमेर। शहर में चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अहाता मोहल्ला, पुराने श्री टॉकीज़ के सामने स्थित चंदवानी क्लिनिक ने वर्ष 1950 से लेकर आज तक निरंतर सेवा […]

You May Like

advertisement