दुःखद हादसा
भारत बंद के धरनें प्रदर्शन से वापिस घर जाने समय एक सड़क हादसे में नोजवान रमनदीप सिंह की हुई मौत
यमुना नगर के गाँव खुणडेवाला निवासी रमनदीप सिंह की कल सड़क हादसे में मौत हो गई। रमनदीप मात्र 25 साल का था। व बीए फाईनल ईयर का होनहार छात्र था। खेती बाड़ी में परिवार का पूरा हाथ बटता था। मृतक रमनदीप सिंह के ताया सरदार गुरदेव सिंह ने बताया कि रमनदीप कल छप्पर टोल नाके पर जारी किसान धरना प्रदर्शन से वापिस आ रहा था। यो रास्ते में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया व गम्भीर हालात में उसे जिला सिविल अस्पताल लाया गया। मृतक रमनदीप के चाचा लाभ सिंह ने कहा हदसे के दौरान उसकी मौत हो चुकी थी। उसे सिविल अस्पताल लाये जहाँ डाक्टरों ने उसकी मृत्यु होने की पुष्टि की। इस हादसे से परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है। व इस हादसे की सूचना मिलते ही किसान यूनियन के सदस्य भी सिविल अस्पताल पहुँचे। व इस हादसे के लिए शोक प्रकट किया। व उनहोंने कहा कि गुरु साहब जी मृतक रमनदीप सिंह को अपने चरणों में स्थान दें। व परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट