सियाराम वेलफेयर सोसाइटी की ओर से महां शिव रात्रि के उपलक्ष्य में मीठे चावलों का लंगर लगाया

सियाराम वेलफेयर सोसाइटी की ओर से महां शिव रात्रि के उपलक्ष्य में मीठे चावलों का लंगर लगाया

👉श्री गणेश लंगर कमेटी ने भी महां शिव रात्रि के उपलक्ष्य में पूरी छोले मंचूरियन दही भल्ले का लंगर दिल्ली गेट पर लगाया

11 मार्च फिरोजपुर (कैलाश शर्मा विशेष संवाददाता) :=

फिरोजपुर के सभी मंदिरों और कई दुकानों के बाहर लगभग दर्जनों लोगों ने तरह तरह के पकवान तैयार करके लंगर लगाए। ऐसे ही कई सोसायटियों ने भी जिसमें सियाराम वेलफेयर सोसाइटी फिरोजपुर की ओर महां शिवरात्रि के उपलक्ष्य में मंदिर नैनो भगत अड्डा खाई पर मीठे चावलों का लंगर लगाया गया श्री पीसी कुमार चेयरमैन एनजीओ फिरोजपुर विशेष तौर पर मुख्य अतिथि के तौर पर हाजिर हुए। सोसाइटी के सभी सदस्यों ने उनका धन्यवाद किया श्री मंगत राम मानकटाला सोसायटी के प्रधान जी ने कहा के यह सारा प्रोग्राम सोसायटी के सदस्यों के सहयोग से ही किया जा रहा है। उन्होंने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।
श्री पीसी कुमार मुख्य अतिथि ने फिरोजपुर वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि महां शिव रात्रि सभी के लिए शुभ फलदायक रहे।

कैलाश शर्मा सोसायटी के चेयरमैन ने कहा कि महां शिव रात्रि हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व है। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती से हुआ था इस मौका पर श्री सुभाष शर्मा सीनियर वाइस प्रधान, जगदीश बजाज वाइस प्रधान, विनोद नरूला कोषाध्यक्ष ,श्री ओम प्रकाश कटारिया महामंत्री ,पंडित दलजीत शर्मा, चमनलाल मेनी लीगल एडवाइजर, मनीष शर्मा और पवन शर्मा ने मौका पर लंगर की सेवा निभाई।
श्री गणेश लंगर कमेटी ने भी दिल्ली गेट के अंदर पूरी छोले दही भल्ले मंचूरियन और तरह तरह के व्यंजन तैयार करके शिव भक्तों के लिए लंगर लगाया। श्री कुश कटारिया ने बताया कि हमारी संस्था समय-समय पर त्योहारों पर ऐसे ही लंगर लगाती रहती है। लबी सचदेवा, रिपन चावला,सचिन हांडा,बबलू नरूला, काका सचदेवा, किट्टू जोशी, विकी चाट सेंटर राजेंद्र गुलाटी और दविंदर बजाज ने इस लंगर की सेवा बखूबी निभाई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਪਨਬਸ ਕੰਟਰੈਕਟ ਵਰਕਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਤਿੰਨ ਦਿਨ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਪਹਿਲੇ ਦਿਨ 100% ਰਹੀ -ਰੇਸ਼ਮ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ

Thu Mar 11 , 2021
ਪਨਬਸ ਕੰਟਰੈਕਟ ਵਰਕਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਤਿੰਨ ਦਿਨ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਪਹਿਲੇ ਦਿਨ 100% ਰਹੀ -ਰੇਸ਼ਮ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ 11 ਮਾਰਚ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ} ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ਼/ਪਨਬੱਸ ਕੰਟਰੈਕਟ ਵਰਕਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤਿੰਨ ਰੋਜ਼ਾ ਹੜਤਾਲ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਦਿਨ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਡਿਪੂ ਦੇ ਗੇਟ ਤੋਂ ਪ੍ਰੈੱਸ ਨੋਟ ਜਾਰੀ ਕਰਦਿਆਂ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰੇਸ਼ਮ ਸਿੰਘ […]

You May Like

advertisement