बरसात के बावजूद ऑस्ट्रेलिया से आई अप्रवासी भारतीय कमलप्रीत प्रेरणा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से मिलने पहुंची

बरसात के बावजूद ऑस्ट्रेलिया से आई अप्रवासी भारतीय कमलप्रीत प्रेरणा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से मिलने पहुंची।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र के प्रेरणा वृद्धाश्रम की विदेशों में भी हो रही है चर्चा। अप्रवासी भारतीय एवं विदेशी नागरिक यहां की सुविधाएं देखने पहुंचते हैं।  
कनाड़ा, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, अमेरिका एवं चैक रिपब्लिक इत्यादि कई देशों से लोग प्रेरणा वृद्धाश्रम आ चुके हैं।

कुरुक्षेत्र, 24 सितम्बर : अपनों से ठुकराए एवं घरों से निकाले गए बुजुर्गों की सेवा में कुरुक्षेत्र का प्रेरणा वृद्धाश्रम वर्षों से जुटा है। यहां रहने वाले बुजुर्गों एवं असहाय परिवारों के बच्चों को ऐसी अत्याधुनिक सुविधाएं दी जा रही है कि वृद्धाश्रम को फाइव आश्रम कहा जाता है। इस वृद्धाश्रम की चर्चा विदेशों तक हो रही है। अब यहां नियमित तौर पर दूसरे देशों में रहने वाले अप्रवासी भारतीय ही नहीं बल्कि वहां के नागरिक भी वृद्धाश्रम को देखने के लिए पहुंचते हैं। इसी प्रकार ऑस्ट्रेलिया से महिला कमलप्रीत अपने बच्चों के साथ वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मिली और घंटों समय बिताया। जब वह आश्रम पहुंची तो काफी बरसात हो रही थी। इस मौके पर उन्होंने बुजुर्गों के साथ विचार ही सांझा नहीं किए बल्कि मंदिर में पूजा अर्चना की और शहीदी स्मारक पर देश के शहीदों को नमन किया। कहा कि यहां आकर इतना अच्छा लगा कि वह जब भी भारत आएँगी तो यहां बुजुर्गों से मिलने अवश्य आएंगी। इस मौके पर प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक जय भगवान सिंगला ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली कमलप्रीत को कुरुक्षेत्र के प्रेरणा वृद्धाश्रम के बारे में पता चला तो वह विशेष तौर पर वृद्धाश्रम को देखने के लिए पहुंची।  कमलप्रीत ने कहा कि विदेश में सरकार के द्वारा संचालित वृद्धाश्रम हैं। लेकिन जो सुविधाएं  कुरुक्षेत्र के प्रेरणा वृद्धाश्रम में उपलब्ध हैं इतनी सुविधाएं तो विदेश के वृद्धाश्रमों में भी नहीं हैं। कुरुक्षेत्र के प्रेरणा वृद्धाश्रम की चर्चा आस्ट्रेलिया में भी होती है। उन्होंने पूरे वृद्धाश्रम का भ्रमण किया एवं जानकारियां हासिल की। बुजुर्गों से बड़ी आत्मीयता से मिली। सिंगला ने कहा कि विदेश में अगर उनके वृद्धाश्रम की चर्चा होती है तो उन्हें भी संतोष होता है कि उनका छोटा सा प्रयास सार्थक हो रहा है। वृद्धाश्रम को देखने के लिए कनाड़ा, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, अमेरिका एवं चैक रिपब्लिक इत्यादि सहित अन्य विदेशों से लोग आ चुके हैं। प्रेरणा की अध्यक्षा रेणु खुंगर ने कहा कि आस्ट्रेलिया से कमलप्रीत विशेष तौर पर बुजुर्गों से मिलने के लिए प्रेरणा वृद्धाश्रम में  पहुंची है। कमलप्रीत की माता भी प्रेरणा संस्था से जुड़ी हुई हैं और संस्था के कार्यों में सहयोग करती रही हैं। कमलप्रीत ने वृद्धाश्रम में आकर बताया कि आस्ट्रेलिया में भी कई लोग प्रेरणा वृद्धाश्रम की चर्चा करते हैं। आस्ट्रेलिया में प्रेरणा की प्रशंसा सुनकर ही यहां आने का बहुत मन था। यहां के बाद केवल बुजुर्गों के साथ मिली ही नहीं बल्कि उनके साथ भोजन भी किया। साथ ही मंदिर में पूजा अर्चना की और शहीद स्मारक पर देश के शहीदों का श्रद्धा पुष्प अर्पित किए। ऐसे में कमलप्रीत विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को नहीं भूली है। ऑस्ट्रेलिया से आई कमलप्रीत ने कहा कि विदेश में रहकर भी वह कुरुक्षेत्र के प्रेरणा वृद्धाश्रम के कार्यों एवं गतिविधियों की चर्चा सुनती रहती थी। कुरुक्षेत्र में किस प्रकार वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की सेवा की जा रही है। ऑस्ट्रेलिया में बार बार चर्चा सुनने के बाद यहां आने की बहुत इच्छा थी और यहां आज पहुंची हूँ। यहां सभी ने स्वागत किया और बुजुर्गों से जिस तरह मिली हूँ यह एक प्रेरणादायक क्षण है। यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक प्रेरणा एवं संदेश है कि किस तरह से बुजुर्गों का ध्यान एवं मान सम्मान रखना चाहिए। अपनी प्राथमिकता को छोड़कर बुजुर्गों के सम्मान एवं समाज के प्रति कर्तव्यों को भी देखना चाहिए। प्रेरणा वृद्धाश्रम में वास्तव में बुजुर्गों की भगवान की भांति सेवा की जा रही है। बुजुर्गों की केवल सेवा ही नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों की प्रेरणा के साथ पूरा सम्मान है।  
ऑस्ट्रेलिया से आई अप्रवासी भारतीय महिला कमलप्रीत प्रेरणा वृद्धाश्रम में संस्था के सदस्यों एवं बुजुर्गों से मिलते हुए। मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए एवं शहीदी स्मारक पर श्रद्धा पुष्प अर्पित करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाराजा अग्रसेन चौंक पर होगी भव्य आतिशबाजी एवं आरती

Sat Sep 24 , 2022
महाराजा अग्रसेन चौंक पर होगी भव्य आतिशबाजी एवं आरती। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 अग्रवाल समाज करेगा आतिशबाजी एवं महाआरती। कुरुक्षेत्र, 24 सितम्बर : नगर के प्रमुख महाराजा अग्रसेन चौंक पर महाराजा अग्रसेन जयंती पर्व की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव, भव्य रंगीन आतिशबाजी एवं महाराजा […]

You May Like

advertisement