गीता जयंती महोत्सव पर जयराम विद्यापीठ के श्रद्धालु करेंगे हजारों दीपक प्रज्वलित

गीता जयंती महोत्सव पर जयराम विद्यापीठ के श्रद्धालु करेंगे हजारों दीपक प्रज्वलित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

दीपावली की भांति गीता जयंती पर जयराम विद्यापीठ के जगमगाएंगे हजारों दीपक।
दीपक जलाने को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह।
 
कुरुक्षेत्र, 3 दिसम्बर : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से गीता जयंती महोत्सव 2022 का नजारा 4 दिसम्बर को शोभा यात्रा के समापन के बाद शाम के समय देखते ही बनेगा। गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में निकली शोभा यात्रा के समापन के उपरांत श्रद्धालु उत्साह के साथ हजारों दीपक जलाएंगे। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि इस अवसर पर नजारा देखने वाला होगा। श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बनेंगी कि गीता जयंती महोत्सव पर मानों दीपावली मना रहे हों। सिंगला ने बताया कि कोरोना काल से पहले गीता जयंती महोत्सव 2019 पर भी जहां भव्य दीप माला की गई थी वहीं श्रद्धालुओं ने विद्यापीठ मुख्य द्वार पर अयोध्या में बनने वाले श्री राम मंदिर का भव्य मॉडल बनाया था एवं उसके समक्ष श्री एक दीप भगवान श्री राम मंदिर के नाम से जगाया गया था। इस बार भी गीता जयंती महोत्सव 2022 के अवसर पर 4 दिसम्बर को श्रद्धालुओं द्वारा परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से हजारों दीपक जलाए जायेंगे।
श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जालौन: <em>पानी की पाइप लाइन डलबाये जाने की लगाई गुहार</em>

Sun Dec 4 , 2022
पानी की पाइप लाइन डलबाये जाने की लगाई गुहार रिपोर्टर :- अविनाश शाण्डिल्य के साथ बिबेक द्विवेदी Vv न्यूज चैनल कोंच जालौन कोंच(जालौन)मुहल्ला गांधी नगर निवासी उदय प्रकाश दुवे पुत्र ठाकुर दास ने दिन शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रभारी अधिकारी को एक पत्र देते हुए बताया कि […]

You May Like

Breaking News

advertisement