बरेली: भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सीबीगंज इकाई के अध्यक्ष बने धीरेंद्र गंगवार

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सीबीगंज इकाई के अध्यक्ष बने धीरेंद्र गंगवार

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा सीबीगंज इकाई का गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसमें धीरेंद्र गंगवार को सीबीगंज इकाई का अध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही राजेश शर्मा को वरिष्ठ महामंत्री, रवि गुप्ता व श्यामवीर सिंह को महामंत्री, विनीत कुमार को युवा अध्यक्ष बनाया गया।
व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने कहा कि हमारा व्यापार मंडल व्यापारियों के हित की लड़ाई लड़का चला रहा है। सीबीगंज में व्यापार मंडल की नई इकाई बनने से व्यापारियों का किसी भी तरह से शोषण होने नहीं दिया जाएगा। 24 घण्टे व्यापारियों के लिए मंडल खड़ा है। इस दौरान अनुज गुप्ता, अमित अग्रवाल,जसपाल सिंह बग्गा, देवेंद्र पाल सिंह, हर्ष अग्रवाल, भाजपा के महानगर अध्यक्ष केएम अरोरा, अधीर सक्सेना, जवाहरलाल, ज्ञानप्रकाश लोधी आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शंकर लाल गंगवार ने किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जौनपुर: भ्रष्टाचार मुक्त शासन की पोल खोलते कोटेदार फिर भी मौन है जिम्मेदार

Mon Jun 5 , 2023
भ्रष्टाचार मुक्त शासन की पोल खोलते कोटेदार फिर भी मौन है जिम्मेदार-( जौनपुर)– सरकार द्वारा गरीब जनता को मुफ्त राशन बांटने का दावा किया जाता हो एवं हर गरीब तक मुफ्त राशन दिऐ जाने का दावा किया जाता हो परंतु सच्चाई  इसके विपरीत है जहाँ सरकार द्वारा कोटेदारों तक मुफ्त […]

You May Like

advertisement