दिग्विजय चौटाला ने जनता के बीच बैठ सुना बडे भाई के भाषण को

दिग्विजय चौटाला ने जनता के बीच बैठ सुना बडे भाई के भाषण को।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

जनता के बीच बैठे दिग्विजय की विडियो हो रही खूब वायरल।

कुरुक्षेत्र, 10 दिसंबर : जननायक जनता पार्टी के पांचवे स्थापना दिवस पर भिवानी में विशाल रैली का आयोजन पार्टी द्वारा किया गया। इस रैली का संचालन जजपा नेता दिग्विजय चौटाला द्वारा किया गया। इस दौरान देखा गया कि जैसे ही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अपना भाषण देना शुरु हुए तो दिग्विजय चौटाला मंच के सामने जनता के बीच आकर बैठ गए और अपने बडे भाई को बडे ही प्रेम के साथ सुनने लगे। इस दौरान दिग्विजय के साथ बैठे कुरुक्षेत्र जजपा के युवा जिलाध्यक्ष डा. जसविंद्र खैहरा बताते हैं। दिग्विजय को जनता के बीच बैठकर दुष्यंत चौटाला का भाषण सुनते हुए दिग्विजय की आंखों में भाई के प्रति प्रेम झलक रहा था। इस दौरान दिग्विजय ने अपने बडे भाई का पूरा संबोधन ध्यान से सुना।
डा. जसविंद्र खैहरा ने कहा कि उपमुख्यमँत्री दुष्यंत चौटाला व दिग्विजय चौटाला का अटूट प्रेम है और दोनो के मन में प्रदेश के भले की ही बात उपझती है। उपमुख्यमँत्री द्वारा प्रदेश के युवाओं के लिए बहुत कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होने चौ. देवीलाल द्वारा बुजुर्गों के सम्मान में शुरु की गई पेंशन को भी याद किया और कहा कि उसे उनके द्वारा किया गया पैंशन बढाने का वायदा खूब याद है। जब वे युवाओं की भलाई के लिए नीजि कंपनियों में 75 प्रतिशत आरक्षण दिलवा सकते हैं तो बुजुर्गों की पैंशन बढाना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है। जननायक जनता पार्टी ताऊ देवीलाल की प्रेरणा से आगे बढने वाली पार्टी है और ताऊ देवीलाल के आदर्शों के साथ ही काम कर रही है।
जनता के बीच बैठकर दुष्यंत चौटाला का भाषण सुनते दिग्विजय चौटाला, साथ डा. जसविंद्र खैहरा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉ. के. आर. अनेजा को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

Sat Dec 10 , 2022
डॉ. के. आर. अनेजा को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 देश के उत्तरीय क्षेत्र से यह अवार्ड प्राप्त करने वाले एकमात्र एवं पहले वैज्ञानिक बने। कुरुक्षेत्र, 10 दिसम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के पूर्व प्रोफेसर एवं पूर्व अध्यक्ष प्रो.केआर अनेजा […]

You May Like

Breaking News

advertisement