त्वचा रोगियों को बड़ी राहत : आदेश के चर्म रोग विभाग में डायोड लेजर मशीन स्थापित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र 23 फरवरी : आदेश मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में अत्याधुनिक डायोड लेजर मशीन की शुरुआत कर दी गयी है। इस मशीन का शुभारंभ आदेश ग्रुप के चेयरमैन डा. एच. एस. गिल ने किया। इस मौके पर उनके साथ आदेश के एम.डी. डा. गुणतास सिंह गिल, प्रिंसीपल डा. एन.एस. लांबा और पर कालेज प्रशासन और चर्म रोग विभाग के चिकित्सक मौजूद रहे। इस दौरान डा. एच.एस. गिल ने कहा कि आदेश का संकल्प कुरुक्षेत्र, अंबाला, शाहाबाद, बराड़ा, लाडवा, ईस्माइलाबाद, हिमाचल और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है और इस दिशा में आदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। चर्म रोग विभाग की विभागाध्यक्षा डा. पोलीना रोज चौधरी ने बताया कि यह मशीन लेजर हेयर रिडक्शन और अन्य त्वचा उपचारों के लिए वर्तमान में सबसे सुरक्षित और प्रभावी तकनीकों में से एक है। इसमें एडवांस कूलिंग सिस्टम है, जिससे उपचार के दौरान दर्द बेहद कम होता है और त्वचा सुरक्षित रहती है। उन्होंने बताया कि यह मशीन दर्द रहित तकनीक, हर प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त, स्किन टाइप पर भी प्रभावी, कम समय में बेहतर परिणाम और सबसे बड़ी आम लोगों की पहुंच में इलाज रहेगा। चर्म रोग विभाग के डॉक्टरों का कहना है कि नयी तकनीक से मरीजों को बेहतर और स्थायी परिणाम मिलेंगे। आदेश के एम.डी. डा. गुणतास सिंह गिल ने कहा कि यह सुविधा किफायती दरों पर उपलब्ध रहेगी जिससे अधिक से अधिक मरीज लाभ उठा सकेंगे। इस अवसर पर चर्म रोग विभाग से डा. मुदीता गुप्ता, डा. युति मिश्रा, डा. गुरमीत सिंह, डा. निधि मौजूद रहे।
डायोड लेजर मशीन की शुरूआत करते डा. एच.एस. गिल व अन्य।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डेयरी फार्मिंग - लुवास में कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण का शुभारंभ

Mon Feb 23 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877 हिसार, 23 फरवरी : लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के पशु आनुवंशिकी एवं प्रजनन विभाग में कुलपति प्रो. (डॉ.) विनोद कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में अनुसूचित जाति उप योजना के तहत पशुपालकों के लिए डेयरी […]

You May Like

advertisement