पंचायत चुनाव: कांग्रेस ने इन नेताओं को सौंपी जिला प्रभारी की जिम्मेदारी

पंचायत चुनाव: कांग्रेस ने इन नेताओं को सौंपी जिला प्रभारी की जिम्मेदारी,
सागर मलिक

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा द्वारा पार्टी प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की संस्तुति के उपरान्त त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री डॉ0 हरक सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकान्त धस्माना की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में वरिष्ठ नेतागणों की बैठक हुई जिसमें सर्व सम्मति से निम्न वरिष्ठ नेताओं को त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों के लिए जिला प्रभारी नियुक्त किया गया।

जिसमें महेंद्र सिंह पाल पूर्व सांसद चंपावत, महेंद्र लूंठी बागेश्वर, धीरेन्द्र प्रताप अल्मोड़ा, भगीरथ भट्ट पिथौरागढ़, संजीव आर्या नैनीताल, रणजीत सिंह रावत उधम सिंहनगर, सूर्यकांत धस्माना टिहरी, मंत्री प्रसाद नैथानी उत्तरकाशी, विक्रम सिंह नेगी रुद्रप्रयाग, वीरेंद्र जाती देहरादून, प्रदीप थपलियाल चमोली एवं लखपत बुटोला को पौड़ी जनपद का प्रभारी बनाया गया है।

कांग्रेस नेतृत्व ने सभी प्रभारीगणों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने प्रभार वाले जनपदों में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारी एवं चुनावों में पार्टी द्वारा समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने हेतु शीघ्र ही अपने प्रभार वाले जनपद के सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों से समन्वय स्थापित करेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में किया गया योगाभ्यास

Mon Jun 23 , 2025
कोंडागांव, 23 जून 2025/ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय कोण्डागांव में 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा […]

You May Like

advertisement