डीआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह ने किया भगवद्गीता सत्य बोध प्रदर्शनी का उद्घाटन।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र 2 दिसंबर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, स्थानीय सेवा केन्द्र विश्व शांति धाम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर भगवद्गीता सत्य बोध प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी के अंदर मेडिटेशन रूम बनाया गया। डीआईपीआरओ डा0 राजेन्द्र सिंह ने रिबन काटकर मेडिटेशन रूम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कुम्भकर्ण की झांकी भी देखी तथा पूरी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बी.के. शिवाली ने आत्मा-परमात्मा के परिचय के बाद सृष्टि चक्र के बारे में बताया। बी.के. शिवाली बहन ने सुंदर स्लोगन चित्र भेंट किया। इस अवसर पर बी.के. सतीश कत्याल, कर्ण सिंह, उषा बहन, बी.के. संत कुमार व मेनपाल सीएससी मौजूद रहे। सेवा इंचार्ज ब्रह्माकुमारी सरोज बहन ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब जोन की निदेशिका राजयोगिनी बी.के. प्रेम दीदी ने भी प्रदर्शनी व कुम्भकर्ण की झांकी देखी व सराहना भी की।