पलिया पहुंचे निदेशक नागरिक उड्डयन, एयर स्ट्रिप का किया निरीक्षण

पलिया पहुंचे निदेशक नागरिक उड्डयन, एयर स्ट्रिप का किया निरीक्षण

एयर स्ट्रिप के संचालन से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, संचालन हेतु जल्द तैयार होगी कार्ययोजना

शुक्रवार को मुख्यमंत्री के सचिव व निदेशक नागरिक उड्डयन विभाग उप्र सुरेंद्र सिंह औचक रूप से पलिया पहुंचे। जहाँ उन्होंने राजकीय हवाई पट्टी पलिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण से पहले डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व एसपी विजय दुल ने उनके जनपद आगमन पर उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री के सचिव व निदेशक,नागरिक उड्डयन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गत 04 वर्षों में नागरिक उड्डयन की फील्ड में ऐतिहासिक काम किया। सरकार की मंशा है कि प्रदेश के कोने-कोने को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ा जाए। सरकार का लक्ष्य हर डिविजनल हेड क्वार्टर को राजधानी से जोड़ना है। प्रदेश में ईको टूरिज्म व पर्यटन को विकसित करने के लिहाज से नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में विभिन्न कार्ययोजनाओं पर काम चल रहा है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व कार्यों का विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनपद की पलिया स्थित राज्य की हवाई पट्टी के जल्द ही दिन बहुरने वाले है।

उन्होंने कहा कि पलिया राजकीय हवाई पट्टी को टूरिज्म के फैसिलिटेशन के लिहाज से विकसित करने के लिए आज का यह निरीक्षण किया है। पलिया राजकीय हवाई पट्टी पर कुछ सुविधाएं बढ़ाकर इस पर कमर्शियल ऑपरेशन किए जाएगे। निरीक्षण में उन्होंने पाया कि पलिया हवाई पट्टी उपयोग के लिए बिल्कुल तैयार है। दुधवा नेशनल पार्क-दुधवा टाइगर रिजर्व में पर्यटक को आकर्षित व सुगम सुविधाएं मुहैया कराने के लिए एयर स्टिप के उपयोग करने की कार्य योजना जल्द ही तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि मार्केट सर्वे के बाद इस हवाई पट्टी में कितना पोटेंशियल है यह तत्समय निर्णय लिया जाएगा।

इस दौरान डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी विजय दुल, एसडीएम पलिया डॉ. अमरेश कुमार, सीओ संजय नाथ तिवारी सहित नागरिक उड्डयन के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जिला संवाददाता
विकास बरनवाल
लखीमपुर खीरी

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਰਸੋਈ ਗੈਸ ਦੀਆਂ ਲਗਾਤਾਰ ਵੱਧ ਰਹੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ ਤੇ ਇੰਟਕ ਨੇ ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਮਾਰੀ ਵਿਅੰਗਾਤਮਕ ਫਟਕਾਰ।

Sat Feb 27 , 2021
ਮੋਗਾ: ਕੈਪਟਨ ਰਸੋਈ ਗੈਸ ਦੀਆਂ ਲਗਾਤਾਰ ਵੱਧ ਰਹੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ ਤੇ ਇੰਟਕ ਨੇ ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਮਾਰੀ ਵਿਅੰਗਾਤਮਕ ਫਟਕਾਰ। 👉ਪੰਡਿਤ ਜੀ ਨੂੰ ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਵਿਖਾਇਆ ਟੇਵਾ ਅਤੇ ਪੁੱਛਿਆ ਪੰਡਿਤ ਜੀ ਦੱਸੋ ਲੋਕਾਂ ਤੇ ਮਹਿੰਗਾਈ ਦੀ ਆਈ ਸਾੜਸਤੀ ਕਦੋਂ ਖਤਮ ਹੋਵੇਗੀ। ਮੋਗਾ (26 ਫਰਵਰੀ) := ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਇੰਟਕ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵਿਜੇ ਧੀਰ […]

You May Like

advertisement