गुरुकुल कुरुक्षेत्र के निदेशक को एजुकेशन वल्र्ड ट्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम में परिवर्तनकारी शिक्षाविद् पुरस्कार से सम्मानित किया गया

गुरुकुल कुरुक्षेत्र के निदेशक को एजुकेशन वल्र्ड ट्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम में परिवर्तनकारी शिक्षाविद् पुरस्कार से सम्मानित किया गया

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी, दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र 14 नवम्बर शुक्रवार : गुरुकुल कुरुक्षेत्र के निदेशक ब्रिगेडियर डाॅ. प्रवीण कुमार शर्मा को आधुनिक शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए एजूकेशन वल्र्ड द्वारा प्रतिष्ठित परिवर्तनकारी शिक्षाविद् पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान एजूकेशन वल्र्ड ट्री द्वारा उन्हें (शिक्षक, शोधकर्ता, शिक्षा उद्यमी, शिक्षाविद्) के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ब्लूम एडटेक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिया गया।
तीन दशकों से अधिक की सराहनीय सेवा के साथ एक प्रतिष्ठित सेना अधिकारी, ब्रिगेडियर प्रवीण कुमार शर्मा ने आई.आई.टी. रुड़की से एम.एस.सी. और आई.आई.टी (आई.एस.एम.) धनबाद से पी.एच.डी. की उपाधि प्राप्त की है। अपने शानदार करियर के दौरान, उन्होंने प्रमुख सैनिक और सैन्य स्कूलों के प्रधानाचार्य और रक्षा मंत्रालय के तहत सैनिक स्कूल सोसाइटी में निरीक्षण अधिकारी के रूप् में भी कार्य किया। उनके नेतृत्व में पूरे भारत में 100 नए निजी सैनिक की स्थापना की नीति तैयार करने और उसे लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
गुरुकुल कुरुक्षेत्र में कार्यभार संभालने के बाद से, ब्रिगेडियर प्रवीण कुमार शर्मा ने संस्थान को उन्नति के नए शिखर पर पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय ने जेईई/नीट में उत्कृष्ट विद्यार्थी तथा कई रक्षा अधिकारी तैयार किए हैं जो शैक्षणिक उत्कृष्टता और सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी जीवंत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह पुरस्कार उनकी दूरदर्शिता, समर्पण, सर्वोत्तम ज्ञान और परिवर्तनकारी पहलों को मान्यता देता है जो छात्रों और शिक्षकों, दोनों को उनके लक्ष्यों के प्रति प्रेरित करता रहता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

"पंजाब रत्न" व "कल्पना चावला अवॉर्ड" से अलंकृत हुई प्रख्यात समाज सेविका श्रीमती मनप्रीत कौर

Fri Nov 14 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी, दूरभाष – 9416191877 नई दिल्ली : मैक्समुलर रोड़ स्थित इण्डिया इंटरनेशनल सेंटर एनेक्सी में ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस ऑफ इंटलेक्टुअलस (ए.आई.सी.ओ.आई.) की 47वीं ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस अत्यन्त धूमधाम से सम्पन्न हुई।जिसमें संकट मोचन सेना (महिला प्रकोष्ठ), पंजाब प्रान्त […]

You May Like

advertisement