महिला स्व सहायता समूह के उत्कृष्ठ उत्पादित कार्यो का अवलोकन हेतु दिशा दर्शन भ्रमण 23 फरवरी को

 जांजगीर-चांपा 14 फरवरी 2023/ संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार जिला जांजगीर-चांपा अंतर्गत संचालित महिला स्व सहायता समूहों के अध्यक्ष एवं सदस्यों को दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम हेतु जिला-डिडोरी करंजीया के लिये महिला स्व सहायता समूह के उत्कृष्ट उत्पादित कार्यो का अवलोकन हेतु 23 फरवरी को बस वाहन से भेजा जाएगा। जिसके लिये श्री उमाशंकर अनंत, परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है एवं पूरे जिले के 04 परियोजनाओं के पर्यवेक्षक श्रीमती श्याम कंवर, श्रीमती लक्ष्मी सारथी, पर्यवेक्षक पामगढ़, श्री राजकुमार सर्वे सहायक ग्रेड-2 पामगढ़, श्रीमती भगवती चंद्रा पर्यवेक्षक डभरा, श्रीमती रूपम पटेल पर्यवेक्षक मालखरौदा एवं श्रीमती सुनिता नामदेव पर्यवेक्षक जैजैपुर को उक्त परियोजनाओं की समूह की महिलाओं को जिला जांजगीर-चांपा, सक्ती से करंजीया तक ले जाने एवं करंजीया से वापस जिला जांजगीर-चांपा, सक्ती लाने तक के लिये देखरेख एवं संपूर्ण जवाबदारी हेतु संबंधित पर्यवेक्षकों को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
सुचारू रूप व्यवस्था हेतु विभिन्न अधिकारी, कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी
       जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले अंतर्गत संचालित महिला स्व सहायता समूहों के अध्यक्ष एवं सदस्यों को दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम हेतु जिला-डिडोरी करंजीया के लिये महिला स्व सहायता समूह के उत्कृष्ठ उत्पादित कार्यो का अवलोकन हेतु 23 फरवरी को बस वाहन से भेजा जाएगा है। जिसमें सुचारू रूप व्यवस्था करने के लिए श्रीमती प्रेमा चंद्रा पर्यवेक्षक एकी.बाल.वि.परि. डभरा, सरिता अजगल्ले पर्यवेक्षक एकी.बाल.वि.परि. मालखरौद, प्रियवंदा साहू पर्यवेक्षक एकी.बाल.वि.परि. पामगढ़, श्रीमती सुनिता चौहान पर्यवेक्षक एकी.बाल.वि.परि. जैजैपुर, श्रीमती सरोज तिवारी पर्यवेक्षक एकी.बाल.वि.परि. बलौदा, श्रीमती दिलीप सिदार पर्यवेक्षक एकी.बाल.वि.परि. सक्ती, श्रीमती पिंकी ठक्कर पर्यवेक्षक एकी.बाल.वि.परि. जांजगीर, श्रीमती विजय लक्ष्मी माथुर पर्यवेक्षक एकी.बाल.वि.परि. नवागढ़, श्रीमती अरूणा तिवारी पर्यवेक्षक एकी.बाल.वि.परि. बम्हनीडीह, श्रीमती अनिता साहू पर्यवेक्षक एकी.बाल.वि.परि. अकलतरा की ड्यूटी लगाई गई है। निर्देशित किया गया है कि दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम वर्ष 2022-23 हेतु समस्त पर्यवेक्षक उक्त भ्रमण में समूह की महिलाओं को लाने एवं वापस लाने की संपूर्ण जवाबदारी आपकी होगी तथा जिला कार्यालय जांजगीर-चांपा में समूह की महिलाओं के साथ दिनांक 23 फरवरी को सुबहः 09ः00 बजे उपस्थिति होना सुनिश्चित करें अनुपस्थिति की दशा में की अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। दिशा भ्रमण के लिये नोडल अधिकारी श्री उमाशंकर अनंत परियोजना अधिकारी पामगढ़ मोबाईल नंबर 8770718004 से संपर्क करे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शारदा शिशु विद्यामंदिर खोखरा में वार्षिकोत्सव का आयोजन

Tue Feb 14 , 2023
जांजगीर-चांपा 14 फरवरी 2023/  प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 फरवरी को ग्राम खोखरा के शारदा शिशु विद्यामंदिर विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन रखा गया है । इस आशय की जानकारी देते हुए विद्यालय के संचालक प्रशांत शर्मा ने बताया कि 14 फरवरी को आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह राजीवगांधी पंचायती […]

You May Like

Breaking News

advertisement