समर्पण दिवस पर 101 कंबलों का वितरण

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
समर्पण दिवस पर 101 कंबलों का वितरण
उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता एवं अखिल भारतीय उद्योग
व्यापार मंडल के जिला संरक्षक संदीप जैन व महेंद्र अग्रवाल, जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता, नगर अध्यक्ष के के गुप्ता के नेतृत्व में मंडल के समर्पण दिवस पर भीषण ठंड में मुंशीगंज स्थित मलिन बस्ती में पहुंचकर जरूरतमंद एवं असहाय महिलाओं, विकलांगों, वृद्ध जनों को कंबल, बिस्कुट, गुड़लैया, नमकीन आदि वितरण किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने बताया कि हमारे व्यापार मंडल द्वारा हर वर्ष इस मौसम में जरूरतमंदों को चिन्हित कर कंबल आदि का वितरण किया जाता है। जिला संरक्षक संदीप जैन व महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय संदीप बंसल के आवाहन पर 12 से 27 दिसंबर तक प्रत्येक जनपद में ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं। जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता ने समाजसेवी मुकेश श्रीवास्तव, मुंशीगंज इकाई अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, प्रभारी राकेश कुमार अग्रहरी, महामंत्री गिरजा शंकर, कोषाध्यक्ष रवि शंकर अग्रहरी व संरक्षक गिन्नी लाल मोदनवाल को आयोजन में सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर मंडल की ओर से जिला उपाध्यक्ष आशीष जैन, जिला मंत्री शिखर श्रीवास्तव, सत्येंद्र यादव एवं लाभार्थियों में सुशीला, सुनीता, नीलम, पिंकी, राजकुमारी, उर्मिला, रुखसाना, सायरा, शरीफन आदि उपस्थित रहे।




