समर्पण दिवस पर 101 कंबलों का वितरण

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

समर्पण दिवस पर 101 कंबलों का वितरण
उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता एवं अखिल भारतीय उद्योग

व्यापार मंडल के जिला संरक्षक संदीप जैन व महेंद्र अग्रवाल, जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता, नगर अध्यक्ष के के गुप्ता के नेतृत्व में मंडल के समर्पण दिवस पर भीषण ठंड में मुंशीगंज स्थित मलिन बस्ती में पहुंचकर जरूरतमंद एवं असहाय महिलाओं, विकलांगों, वृद्ध जनों को कंबल, बिस्कुट, गुड़लैया, नमकीन आदि वितरण किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने बताया कि हमारे व्यापार मंडल द्वारा हर वर्ष इस मौसम में जरूरतमंदों को चिन्हित कर कंबल आदि का वितरण किया जाता है। जिला संरक्षक संदीप जैन व महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय संदीप बंसल के आवाहन पर 12 से 27 दिसंबर तक प्रत्येक जनपद में ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं। जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता ने समाजसेवी मुकेश श्रीवास्तव, मुंशीगंज इकाई अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, प्रभारी राकेश कुमार अग्रहरी, महामंत्री गिरजा शंकर, कोषाध्यक्ष रवि शंकर अग्रहरी व संरक्षक गिन्नी लाल मोदनवाल को आयोजन में सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर मंडल की ओर से जिला उपाध्यक्ष आशीष जैन, जिला मंत्री शिखर श्रीवास्तव, सत्येंद्र यादव एवं लाभार्थियों में सुशीला, सुनीता, नीलम, पिंकी, राजकुमारी, उर्मिला, रुखसाना, सायरा, शरीफन आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 21 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक अरोड़वंश धर्मशाला,राय सिंह नगर में होगी भव्य श्री कृष्ण कथा

Fri Dec 19 , 2025
संस्थान द्वारा समाज कल्याण के लिए चलाए जा रहे हैं विभिन्न प्रकल्प-स्वामी धीरानंद जी (पंजाब) फिरोजपुर 19 दिसंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= राजनीतिक व्यक्तियों एवं गणमान्य जनों को दिया जा रहा है। राय सिंह नगर वासियों में कथा को लेकर अपार हर्ष एवं उत्साह है।प्रैस वार्ता में अरोड़वंश सभा […]

You May Like

advertisement