जिला सीईओ श्री हेमन्त नंदनवार ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत

बन रहे आवासों को जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश

आंगनबाड़ी का किया निरीक्षण

महासमुंद 14 नवंबर 2025/ जिला पंचायत महासमुंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमन्त नंदनवार द्वारा गुरूवार को विकासखंड महासमुंद के ग्राम पंचायत मचेवा, बरोंडा बाज़ार एवं नवागांव में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत स्वीकृत एवं निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हितग्राहियों से सीधे संवाद कर निर्माण की वर्तमान स्थिति, सामग्री उपलब्धता तथा निर्माण में आ रही समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधूरे या निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र प्रारम्भ करने हेतु जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी।
जन चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रमुख पात्रता, किस्तों का भुगतान प्रक्रिया, आवास पूर्णता की शर्तें तथा आवश्यक दिशानिर्देशों की विस्तार से जानकारी दी गई। सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों का चयन सुनिश्चित करने दिशा-निर्देश दिए तथा लंबित मामलों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्री नंदनवार ने आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक स्कूल तथा सामुदायिक शौचालय का भी अवलोकन किया। उन्होंने आंगनबाड़ी में बच्चों के पोषण व शिक्षा-संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली और स्कूल में उपस्थिति, शिक्षण गुणवत्ता व मूलभूत सुविधाओं का जायज़ा लिया एवं आवश्यक सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जन चौपाल और निरीक्षण में सरपंच, सचिव, आवास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बच्चे देश का भविष्य हैं, ऐसे में उन्हें संवारना और आने वाले कल के लिए तैयार करना हम सब की जिम्मेदारी है - सचिव श्रीमती आफरीन बानो

Fri Nov 14 , 2025
बच्चों के साथ सामूहिक चर्चा कर सरल कानूनी भाषा में दी जानकारी महासमुंद 14 नवंबर 2025/ नालसा एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के स्टेट प्लान आफ एक्शन के तहत विशेष राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवसों के अवसर पर आयोजित होने वाले शिविर व कार्यक्रम के तहत आज 14 नवंबर […]

You May Like

advertisement