कांग्रेस महासचिव एवं वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ने काटा केक

कांग्रेस महासचिव एवं वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, आज़मगढ़ द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय, आज़मगढ़ में उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा कि प्रियंका गांधी संविधान, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण और आम जनता की सशक्त आवाज़ हैं। उन्होंने कहा कि अन्याय और तानाशाही के खिलाफ उनका निर्भीक संघर्ष देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रियंका गांधी के विचारों और समर्पण को अपनाते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम में रियाजुल हसन, राहुल राय, गिरिश चंद्र चतुर्वेदी, बेलाल बेग, चंद्रपाल सिंह यादव, मुन्नू यादव, सीमा भारती, मोहम्मद आमिर, जनार्दन सिंह, श्याम देव यादव, शीला भारती, प्रेमा चौहान, प्रमोद यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव और जनता के अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ।




