कांग्रेस महासचिव एवं वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ने काटा केक

कांग्रेस महासचिव एवं वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, आज़मगढ़ द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय, आज़मगढ़ में उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा कि प्रियंका गांधी संविधान, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण और आम जनता की सशक्त आवाज़ हैं। उन्होंने कहा कि अन्याय और तानाशाही के खिलाफ उनका निर्भीक संघर्ष देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रियंका गांधी के विचारों और समर्पण को अपनाते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।

इस कार्यक्रम में रियाजुल हसन, राहुल राय, गिरिश चंद्र चतुर्वेदी, बेलाल बेग, चंद्रपाल सिंह यादव, मुन्नू यादव, सीमा भारती, मोहम्मद आमिर, जनार्दन सिंह, श्याम देव यादव, शीला भारती, प्रेमा चौहान, प्रमोद यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव और जनता के अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुहेलदेव वि.वि. में युवा दिवस पर सशक्त भारत हेतु दिलाई गयी शपथ

Mon Jan 12 , 2026
युवाओं की शिक्षा और बेहतर रोजगार से विकसित भारत-2047 का लक्ष्य प्राप्त करेगा हिंदुस्तान, आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ परिसर के प्रशासनिक भवन में स्थित कुलपति सभागार में राष्ट्रीय युवा दिवस-2026 का भव्य आयोजन किया गया, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार के दिशा-निर्देश एवं कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र […]

You May Like

Breaking News

advertisement