Uncategorized

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा सकलैनी ने केन्द्रीय बजट को बताया निराशा जनक

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा असफाक सकलैनी ने केंद्रीय बजट पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसको पूरी तरह से निराशाजनक बताया ।
जिला अध्यक्ष मिर्जा असफाक सकलैनी ने कहा कि देश के लोगों को इस बजट से बहुत उम्मीदे थी लेकिन आज सब धराशाई हो गई आम आदमी, व्यापारी ,मध्यवर्गीय , महिलाओं, बेरोजगार युवाओं, बुजुर्गों ,छात्र-छात्राओं सभी के हाथ निराशा लगी ।
उन्होंने कहा कि इस बजट में ना तो स्वास्थ्य सेवाओं के लिए, और ना ही शिक्षा के लिए कोई बड़ी घोषणा की गई लोगों को उम्मीद थी की आयुष्मान कार्ड की लिमिट 5 लाख से 10 लाख की जाएगी निराशा हाथ लगी, अगर सरकार ऐसा करती तो इसका लाभ सभी को मिलता निराशा हाथ लगी ।
बेरोजगार युवाओं को बड़ी आशा थी कि उनके लिए कोई बड़ी घोषणा की जाएगी उनको भी निराशा हाथ लगी ,महिलाएं बड़ी उम्मीद से देख रही थी कि उनको उद्योग लगाने के लिए कुछ राहत दी जाएगी निराशा हाथ लगी ,यह बजट पूरी तरह से लोगों को उलझाने वाला बजट है इससे किसी को भी कोई लाभ नहीं मिलने वाला है अब लोगों की समझ में आ रहा है की किस तरह से यह सरकार सिर्फ अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही है बड़े-बड़े उपक्रमों को प्राइवेट हाथों में सौपा जा रहा हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel