जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक हुई सम्पन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : मा0 सांसद बरेली छत्रपाल सिंह गंगवार की अध्यक्षता में तथा मा0 सांसद आंवला नीरज मौर्य, विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मा0 महापौर डॉ0 उमेश गौतम, मा0 विधायक बिथरी चैनपुर डा0 राघवेंद्र शर्मा, मा0 विधायक नवाबगंज डॉ0 एम0पी0 आर्या व ब्लाक प्रमुखों की गरिमामयी उपस्थिति में आज जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक विकास भवन स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में सर्वप्रथम विगत बैठक में दिए गये निर्देशों के अनुपालन तथा जनपद में चल रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई, जिसके अनुसार अग्रिम कार्यवाही हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विगत बैठक में ब्लाक प्रमुख आलमपुर जाफराबाद द्वारा अवगत कराया गया था कि उनके क्षेत्र में ग्राम दलीपुर में मनरेगा द्वारा बनायी गयी दीवार गिर गयी थी, जिसकी शिकायत हुई थी व रिकवरी भी हुई थी लेकिन आज तक वह दीवार पुनः नहीं बनाई गई है। जिस पर अवगत कराया गया कि तत्कालीन प्रधान की मृत्यु हो चुकी है, सचिव द्वारा आशवस्त किया गया है कि वह दीवार पुनः बना कर देंगे। मा0 सांसद द्वारा 31 मार्च तक उक्त कार्य कराये जाने के निर्देश दिये।
विगत बैठक में मा0. ब्लाक प्रमुख बिथरी चैनपुर ने अपने ब्लाक के बी.एम.एम की कार्यशैली पर असंतोष जाहिर करते हुये हटाने के लिये कहा गया था बताया गया कि बी.एम.एम को हटाकर आलमपुर जाफराबाद कर दिया गया है।
बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत वर्ष 2016-17 से अब तक कुल 23465 आवासों का लक्ष्य जनपद को प्राप्त हुआ है, जिसके सापेक्ष 23345 आवास पूर्ण कराया जा चुके हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वे 2.0 के अंतर्गत विकास खण्डों में 65804 लोगो का सर्वे कराया जा चुका है। वर्तमान में शासन स्तर कराये गए सर्वे का डाटा 35664 पुनः सत्यापन हेतु प्राप्त हुआ था शतप्रतिशत सत्यापन कराया जा चुका है।
मा0 ब्लाक प्रमुख भदपुरा द्वारा बताया गया कि एक विधवा महिला द्वारा दो बार समस्त अभिलेख देते हुय आवास हेतु आवेदन किया गया है लेकिन बार-बार उसकी पत्रावली खो दी जाती है जिस पर जिलाधिकारी ने जॉच कराने के निर्देश दिये साथ ही अवगत कराया कि अब शासन स्तर से जिला मुख्यालय पर जन सुनवाई का लाइव अवलोकन किया जा रहा है शीघ्र ही तहसील और विकास खण्ड स्तर पर भी यह प्रक्रिया आरम्भ की जा रही है तब ऐसी समस्याये नहीं आयेगी।
बैठक में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत बिथरी से मेहतरपुर करोड़ जाने वाली रोड के पुनः निर्माण के बारे में बताया गया कि यह रोड स्वीकृत हो गयी है। बैठक में अवैध खनन की भी समस्या उठायी गयी और बताया गया कि अवैध खनन कर के चलने वाले वाहन ओवर लोडड होकर चलते हैं जिस कारण रोडे खराब हो जाती है, जिस पर कार्यवाही की अपेक्षा की गयी। इसके अतिरिक्त बरेली से बीसलपुर रोड पर बहगुल नदी के पास संकरी पुलिया का निर्माण उस रोड पर निर्माण शुरू होने पर सबसे पहले कराये जाने हेतु कहा गया साथ ही मार्गा से विद्युत पोल शिट कराने के लिये भी वि़द्युत विभाग से बात की गयी।
समाज कल्याण अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि दिए गए निर्देशों के अनुपालन में कैम्प लगाकर वृद्धावस्था पेंशन व अन्य योजनाओं के आवेदन कराए गए थे। जिस पर मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा कहा गया कि जब कैम्प लगाये जाते हैं तो उन्हें जानकारी क्यों नहीं दी जाती है, जिला जिलाधिकारी भविष्य में समाज कल्याण व प्रोबेशन व अन्य समाज कल्याण संबधी विभागों के एक साथ कैम्प लगाये जाने तथा उसकी जानकारी मा0 जनप्रतिनिधियों को देने और उन्हें आंमत्रित करने के निर्देश दिये।
बैठक मा0 ब्लाक प्रमुखगण द्वारा नदियों का सीमांकन कराने के लिये कहा और बताया कि नवाबगंज क्षेत्र में पनघैली नदी किनारे व नकटिया नदी के किनारे कालोनियों कट रही है उसे रोका जाये। जिस पर अवगत कराया गया कि रामगंगा नदी का सीमांकन कराया जा चुका है। अवशेष नदियों के सीमांकन हेतु मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। जिलाधिकारी द्वारा सिंचाई बंधुओं और बाढ़ संबंधी एक बड़ी बैठक बुलाये जाने के निर्देश दिये गये।
बैठक में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत रोड रस्टोरेशन के कार्य के बारे में जानकारी ली गयी जिस पर अधिशासी अभियंता द्वारा बताया गया कि 82 परियोजनाओं पर कार्य पूर्ण हो चुका है उसकी सूची भी उपलब्ध करायी गयी। बैठक में नमामि गंगे परियोजना के अन्तर्गत अवगत कराया गया कि हरूनगला में स्थापित 42 एमएलडी एसटीपी में क्षमता से अधिक पानी जा रहा है अतः अन्य क्षेत्रों से नालों की टैपिंग नहीं की जा सकती है। दूसरे एसटीपी के लिये प्रस्ताव भेजा गया है।
बैठक में मा0 विधायक नवाबगंज द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि दलेलनगर में गौशाला के निकट खाली पड़ी भूमि पर यदि विभाग नंदीशाला का निर्माण कराए तो वह अपनी विधायक निधि से बाउन्ड्री वाल के लिए धनराशि देने को तैयार हैं। बैठक में ब्लाक प्रमुख भदपुरा द्वारा बताया गया कि मधुनगला गौशाला की बाउन्ड्रीवाल स्वीकृत की गयी है लेकिन भदपुरा जेई आर.इ.डी. को बदलने का अनुरोध किया गया।
बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत विगत बैठक में दिये गये आदेशों के क्रम में राशन कार्डों की पात्रता का सत्यापन कराए जाने पर 13 हजार कार्ड डिलिट किये गये हैं और उसके स्थान पर पात्रों का ख्यन किया जा रहा है।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि 300 बेडेड अस्पताल को पी0पी0पी0 मोड कर संचालन के लिये पत्र लिखा गया है साथ ही मानव संसाधन उपलब्ध कराये जाने हेतु भी पत्र भेजा गया है। जिस पर 300 बेडेड अस्पताल में लगे उपकरणों के संरक्षण के निर्देश दिये गये। इसके अलावा चौराहों और हाईवे खड़ी रहने वाली प्राइवेट एम्बुलेंस हटवाने के लिये भी कहा गया और उसके स्थान पर सरकारी एम्बुलेंस को प्राथमिकता दिये जाने को कहा गया क्योकि प्राइवेट एम्बुलेंस प्राइवेट हास्पिटल में ले जाती है और वे अनाप-शनाप बिल बना कर पीड़ित का उत्पीडन करते हैं। तथा इसके अतिरिक्त मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा नवाबगंज से सिंधौलियॉ होते हुये लाई खेड़ा जाने वाले मार्ग को ठीक कराने, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन बड़ी संख्या में काफी समय से लम्बित होने की शिकायत की गयी जिस कारण बच्चों के एडमिशन कराने या सम्पत्ति नामांतरण कराने में समस्या आ रही है। साथ ही आधार कार्ड बनवाने में आने वाली समस्याओं के बारे मे भी बताया गया ।
बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे दिशा की बैठक को प्राथमिकता पर लें और मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए निर्देशों/सुझावों को अमल में लाए व योजनाओं सम्बन्धी जानकारी मा0 जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रुप से उपलब्ध कराएं।
बैठक में मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा नवचयनित 37 पंचायत सहायकों को नियुक्ति पत्र का वितरण भी किया गया।
बैठक में अधिकारीगणों में जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 विश्राम सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक देश दीपक सिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।




