निरुद्ध बच्चों के सत्यापन के लिए जिला जेल समिति ने किया जिला जेल खोखरा एवं उप जेल सक्ती का निरीक्षण

जांजगीर–चांपा 17 सितम्बर 2023/ सर्वोच्च न्यायालय के मार्ग दर्शन के अनुक्रम में जेलों में निरुद्ध बच्चों के सत्यापन के लिए जिला जेल समिति द्वारा जिला जेल खोखरा एवं उप जेल सक्ती का निरीक्षण किया गया। सभी बैरकों में समस्त बंदियों से उम्र संबंधी जानकारी लिये गये, जहां 02 बच्चों की उम्र विधि के उल्लंघन करने वाले किशोर के रूप में संदेहास्पद पाये गये जिनका उम्र सत्यापन कराया जाना है। कुछ बंदियों द्वारा अवगत कराया गया कि उनके निवास स्थान में बच्चों का पालन-पोषण एवं देखरेख करने हेतु कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं है। वह स्वयं व उसकी पत्नी जेल में निरूद्ध है। ऐसे बंदियों के बच्चों की सूची तैयार की गई, जिसे बाल कल्याण समिति के माध्यम से संस्थागत संरक्षण प्रदान किया जावेगा।
जेल के कर्मचारियों को निरीक्षण समिति द्वारा अवगत कराया गया कि जेलों में प्रवेश देते समय यदि बंदी 18 वर्ष से कम के प्रतीत होने की स्थिति में या उम्र के प्रति संदेहास्पद होने के स्थिति में समिति के सदस्यों को तत्काल सूचना दी जाये ताकि समिति द्वारा उम्र सत्यापन के पश्चात किशोरों को संप्रेषण गृह में संरक्षण की प्रारंभिक कार्यवाही की जा सके। निरीक्षण के दौरान जिला जेल निरीक्षण समिति के सदस्य जिला बाल संरक्षण इकाई जिला जांजगीर-चाम्पा (छ.ग.) से श्री गजेन्द्र सिंह जायसवाल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुश्री पूजा तिवारी, संरक्षण अधिकारी (गैर संस्थागत देखरेख) श्रीमती संतोषी वैष्णव सामाजिक कार्यकर्ता, श्री हर्षवर्धन सिंह सामाजिक कार्यकर्ता जेल अधीक्षक एवं जेलों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसडीएम पामगढ़ ने गिरदावरी के कार्य एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण

Sun Sep 17 , 2023
जांजगीर-चांपा 17 सितम्बर 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में अनुविभाीगीय अधिकारी (रा0) पामगढ़ श्री आर के तम्बोली द्वारा तहसील पामगढ़ अन्तर्गत ग्राम खरखोद में चल रहे गिरदावरी का निरीक्षण किया गया। गिरदावरी निरीक्षण में राजस्व अभिलेख में दर्ज खसरा व रकबा के अनुसार मौके पर लगे फसल […]

You May Like

Breaking News

advertisement