जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ 14 अगस्त को

सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी, खेल संघ संस्था के पदाधिकारी, विद्यालय, महाविद्यालय के छात्र-छात्राऐं, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, नागरिक ले सकते है भाग

 जांजगीर-चांपा 11 अगस्त 2023/ जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड का आयोजन कलेक्ट्रेट चौक जांजगीर से शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर तक 14 अगस्त 2023 को प्रातः 07 बजे से किया जा रहा है। स्वतंत्रता दौड में सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी, खेल संघ संस्था के पदाधिकारी, विद्यालय, महाविद्यालय के छात्र-छात्राऐं, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, नागरिक भाग ले सकते है।
     जिला खेल अधिकारी ने जिला खेल संघ के अध्यक्ष, सचिव, विद्यालय, महाविद्यालय प्राचार्य, प्रधानपाठकों से अनुरोध किया है कि अपने-अपने संस्था के खिलाडी, छात्र, छात्राओं को सूचित कर निर्धारित तिथि समय एवं स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित कराते हुये स्वयं उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने तथा भाग लेने वाले छात्र छात्राओ की सूची 12 अगस्त 2023 तक कार्यालय जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण में भेज सकतें है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन के अररिया दौरे को लेकर लोकसभा प्रत्याशी बनाये जाने का लगने लगा कयास

Fri Aug 11 , 2023
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन के अररिया दौरे को लेकर लोकसभा प्रत्याशी बनाये जाने का लगने लगा कयास राहुल ठाकुरअररियाभाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन अपने एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को अररिया आ रहे हैं जहां सुपौल अररिया के नरपतगंज राजगंज स्थित भाजपा नेता संजीत […]

You May Like

Breaking News

advertisement