जिला स्तरीय स्थानीय शिकायत समिति की बैठक संपन्न

जांजगीर-चांपा 10 फरवरी 2023/ महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडन (निवारण प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2013 अंतर्गत गठित जिला स्तरीय स्थानीय शिकायत समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में समिति की अध्यक्ष श्रीमती तान्या अनुरागी पाण्डेय, सदस्यगण श्रीमती रिशीकांता राठौर, श्रीमती विजयलक्ष्मी सोनी, श्रीमती नम्रता नामदेव, पदेन सचिव श्रीमती अनिता अग्रवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास जांजगीर एवं श्रीमती अनुपमा सिंह कवर संरक्षण अधिकारी (नया बिहान), महिला एवं बाल विकास जांजगीर उपस्थित थे।
बैठक में समिति के समक्ष प्रस्तुत लंबित प्रकरण की पूर्व की संपूर्ण कार्यवाहियों का अवलोकन कर अंतिम निर्णय लेते हुए प्रकरण का निराकरण किया गया एवं बैठक में समिति के द्वारा शैक्षणिक संस्थाओं, आवासीय छात्रावासों में महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडन (निवारण प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2013 का बेहतर प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्णय लिया गया।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<strong>स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के अंतर्गत विभिन्न पदो पर भर्ती हेतु पात्र अपात्र की सूची जारी</strong>

Fri Feb 10 , 2023
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के अंतर्गत विभिन्न पदो पर भर्ती हेतु पात्र अपात्र की सूची जारी जांजगीर-चांपा 10 फरवरी 2022/ कार्यालय कलेक्टर एवं अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जिला जांजगीर-चाम्पा संचालन एवं प्रबंधन समिति जांजगीर-चांपा द्वारा जिले में संचालित विभिन्न स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय […]

You May Like

Breaking News

advertisement