क्रेडा द्वारा ऊर्जा संरक्षण विषय पर जिला स्तरीय चित्रकारी स्लोगन, स्पर्धा का आयोजन

 जांजगीर-चांपा, 07 दिसम्बर, 2022/ राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर ब्यूरो ऑफ एनर्जी इफिसीयैशी (ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के सहयोग से देश में ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय एवं निजी स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन जिला- जांजगीर-चांपा के शासकीय एवं निजी स्कूल स्तर पर 14 दिसम्बर 2022 तक किया जा रहा है। जिससे बच्चों, अभिभावकों एवं नागरिको में ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़े, क्रेडा के जिला अधिकारी ने बताया कि आयोजन स्कूल प्रबंधन के सहयोग तथा छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) जांजगीर-चांपा द्वारा कराया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए विषय ऊर्जा संरक्षण एवं दक्षता है प्रतियोगिता के लिए 02 ग्रुप क्रमशः ग्रुप ए में कक्षा 5वीं से 8वीं एवं ग्रुप बी में कक्षा 9वीं से 12वीं तक है। एक छात्र चित्रकला एवं स्लोगन दोनों में भाग ले सकता है. छात्र-छात्राओं को A3/A4 आकार की शीट का उपयोग अनिवार्य होगा। चित्रकला प्रतियोगिता सामग्री जैसे पेंसिल, रंगीन पेंसिल, क्रेयॉन, ऑयल पेस्टल्स अथवा पानी के रंगों का उपयोग करना होगा। स्लोगन प्रतियोगिता में विषय पर आधारित अधिकतम 2 स्लोगन स्केच पेन से लिखेगें एवं शीट के अंत में सभी छात्र-छात्राएं स्पष्ट रूप से अपना नाम कक्षा एवं स्कूल का नाम ब्लॉक अवश्य लिखें। प्रत्येक स्कूल स्तर पर चयनित तीन सर्वश्रेष्ठ चित्रकारी एवं स्लोगन को जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय / व्यक्तिगत रूप से. डाक / अधिकृत ईमेल माध्यम से संकलित किया जाकर प्रत्येक ग्रुप से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चित्रकारी एवं स्लोगन का चयन किया जाना है। जिसको जिला स्तरीय समिति द्वारा चयन कर पुरस्कार राशि एवं प्रमाण पत्र वितरण किया जायेगा। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को चित्रकारी के ग्रुप ए एवं बी में प्रथम पुरस्कार राशि 5000 द्वितीय पुरस्कार राशि 3000 तथा तृतीय पुरस्कार राशि 2000 है। स्लोगन ग्रुप में ग्रुप ए एवं बी में प्रथम पुरस्कार राशि 3000, द्वितीय पुरस्कार राशि 2000 तथा तृतीय पुरस्कार राशि 1000 है। यह प्रतियोगिता 14 दिसम्बर  तक आयोजित किया जाना है। अधिक जानकारी के लिए जिला क्रेडा कार्यालय के मोबाइल क्रमांक 9617502415, ईमेल आईडी credaenergycjanjgir@gmail.com में संपर्क कर सकते हैं।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<strong>अग्निवीर एवं नर्सिंग असिस्टेंट की भर्ती हेतु 13 दिसम्बर तक रैली का हो रहा आयोजन</strong>

Wed Dec 7 , 2022
जांजगीर-चांपा 07 दिसम्बर 2022/ भारतीय थल सेना में अग्निवीर एवं नर्सिंग असिस्टेंट की भर्ती के लिए रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में 13 दिसम्बर तक रैली का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही शारीरिक परीक्षण हेतु लगभग 6 हजार उम्मीदवार प्रतिदिन उपस्थित हो रहें है। उम्मीदवारों के निशुल्क भोजन एवं आवास […]

You May Like

Breaking News

advertisement