जिलाधिकारी ने 125-बरेली कैंट विधानसभा क्षेत्र में रवीन्द्र नाथ टैगोर इंटर कॉलेज, 124-बरेली विधानसभा क्षेत्र के सूरज भान गर्ल्स इंटर कॉलेज एवं रायफल क्लब में संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्यों का किया निरीक्षण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने आज 125-बरेली कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रवीन्द्र नाथ टैगोर इंटर कॉलेज, 124-बरेली विधानसभा क्षेत्र के सूरज भान गर्ल्स इंटर कॉलेज राजेन्द्र नगर एवं रायफल क्लब में संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) के कार्यों का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गणना प्रपत्रों का डिजिटलाइजेशन कार्य प्रतिदिन अनिवार्य रूप से किया जाए तथा किसी भी स्तर पर कार्य लंबित न रहने पाए। उन्होंने कार्य की समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए दो शिफ्टों में कार्य कराए जाने के भी निर्देश दिए, ताकि निर्धारित अवधि में सभी कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जा सकें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर बरेली कैंट क्षेत्र की मतदाता सूची का भौतिक सत्यापन भी किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद कर पुनरीक्षण कार्य से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली और मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें किसी प्रकार की लापरवाही न करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में मतदाता सूची से संबंधित अधिक समस्याएं सामने आ रही हैं, वहां विशेष शिविर लगाकर लोगों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आमजन को इस अभियान की समुचित जानकारी मिले, ताकि अधिक से अधिक नागरिक पुनरीक्षण कार्य हेतु आगे आ सकें।
निरीक्षण के समय बीएलओ सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मण्डलायुक्त ने किया एसआईआर के कार्यां का निरीक्षण, बीएलओ सम्मानित

Sun Nov 30 , 2025
बदायूँ : 29 नवम्बर। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता वी वी न्यूज़ बदायूं। मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस चौधरी ने शनिवार को दातागंज तहसील विधानसभा में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यां का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र अपना […]

You May Like

advertisement