Uncategorized
जिलाधिकारी ने पुलिस भर्ती परीक्षा के केन्द्रों किया निरीक्षण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन व निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बिशप मंडल इंटर कालेज , इस्लामिया इंटर कालेज, साहू गोपीनाथ इण्टर कॉलेज में बनाए गये परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षार्थी शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा देते हुए पाए गए। जिलाधिकारी द्वारा कन्ट्रोल रुम आदि के माध्यम से भी परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया गया जिसमें सभी कैमरे संचालित पाये गये।
निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये गए कि परीक्षा हेतु निर्धारित नियमों का उचित प्रकार से अनुपालन किया जाए। परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन सम्पन्न कराया जाये। इसमें किसी प्रकर की लापरवाही न बरती जाए ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे सहित समस्त संबंधित उपस्थित रहे।




