सांसद नवीन जिन्दल ने सैनी समाज सभा कुरुक्षेत्र में निर्माण कार्यों के लिए दिए 11 लाख रुपये

कुरुक्षेत्र,(प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी) 14 मार्च : समाज के उत्थान और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साकार करते हुए सांसद नवीन जिन्दल ने कुरुक्षेत्र स्थित सैनी समाज सभा में निर्माण कार्यों को पूरा कराने के लिए 11 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की है। यह राशि सैनी समाज सभा कुरुक्षेत्र के परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के उद्देश्य से सैनी समाज सभा, कुरुक्षेत्र को दी गई है, ताकि समाज और जनमानस को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और यह भवन सामाजिक, सांस्कृतिक तथा शैक्षणिक गतिविधियों का एक सशक्त केंद्र बन सके।
सैनी समाज सभा कुरुक्षेत्र के प्रधान गुरनाम सिंह सैनी ने इस अवसर पर सांसद नवीन जिन्दल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सांसद नवीन जिन्दल हमेशा समाज के हर वर्ग के हितों का ध्यान रखते हैं और विकास कार्यों के लिए खुले दिल से सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि सैनी समाज सभा कुरुक्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों को पूरा कराने के लिए दिया गया यह सहयोग समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इससे आने वाले समय में अनेक सामाजिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल की दानशीलता और सेवा भावना में उनके पारिवारिक संस्कार की झलक दिखाई देती है। उन्हें समाज सेवा और जनकल्याण की प्रेरणा अपने बाऊजी ओपी जिन्दल से मिली है, जिसके कारण वे निरंतर समाज के उत्थान और विकास के लिए योगदान दे रहे हैं।
इस अवसर पर सांसद नवीन जिन्दल के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह, सत्यवान सैनी सुजूमा वरिष्ठ उपप्रधान सैनी समाज सभा कुरुक्षेत्र, राम स्वरूप सैनी सह सचिव सैनी समाज सभा कुरुक्षेत्र, सुरेश पाल सैनी पूर्व प्रधान सैनी शिक्षा समिति, अवतार सिंह सैनी महासचिव सैनी समाज सभा कुरुक्षेत्र, हल्का थानेसर प्रभारी बलविंद्र सिंह, श्याम कौशिक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र में हुआ “उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा” का भव्य स्वागत

Sun Mar 15 , 2026
जागरूक उपभोक्ता ही मजबूत अर्थव्यवस्था की नींव : डॉ. अनंत शर्मा राष्ट्रीय चेयरमैन सीसीआई। थानेसर, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 14 मार्च : कंज्यूमर्स कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) द्वारा देशभर में उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित “उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा” का धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन […]

You May Like

Breaking News

advertisement