जिले की बेटी अमिता ने अपने हौसलों से की बर्फीली यूटी कांगरी चोटी पर चढ़ाई, कलेक्टर ने दी बधाई

  जांजगीर-चांपा, 22 जनवरी, 2022/ दृढ़ संकल्प, मजबूत इरादों और हौसलों से विपरीत परिस्थितियों में भी सपने साकार होते हैं।  जांजगीर-चांपा जिले के नगर पालिका चांपा की  पर्वतारोही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुश्री अमिता श्रीवास ने अपने सपनों को उड़ान दी और लगातार उंचे पर्वत शिखरों को फतह कर रही हैं।  कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने सुश्री अमिता श्रीवास की सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।     उल्लेखनीय है कि सुश्री अमिता श्रीवास ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह करने के बाद  प्राचीन हिमालय के लद्दाख क्षेणी की 6 हजार 70 मीटर ऊंची बर्फीली यूटी कांगरी चोटी को चढ़ाई की । माइनस 31 डिग्री तापमान में रोमांच और जोखिम से भरी कठिन चढ़ाई को पूरा के बाद छत्तीसगढ़ की बेटी का सपना एवरेस्ट फतह करने का है।
    सुश्री अमिता ने कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला और जिला पंचायत सीईओ श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए वीडियो प्रेषित की है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जन्म-मृत्यु पंजीयन प्रक्रिया पूर्णतः कम्प्यूटरीकृत, प्रमाण पत्र के क्यू०आर० एवं बार कोड से होती वैधानिकता की जांच

Sat Jan 22 , 2022
   जांजगीर-चांपा, 22 जनवरी, 2022/ भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में वर्ष 2020 में तीन चरणों में जन्म-मृत्यु पंजीयन प्रक्रिया पूर्णतः कम्प्यूटरीकृत कर दी गई है। ग्रामीण, नगरीय स्थानीय निकायों और सभी स्तर के शासकीय चिकित्सा केन्द्रों में घटित होने वाली जन्म-मृत्यु की घटनाओं में संबंधित रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) के द्वारा […]

You May Like

Breaking News

advertisement