मंडल रेल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा ने इलेक्ट्रिक लोको शेड लुधियाना से 250वें इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव इंजन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मंडल रेल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा ने इलेक्ट्रिक लोको शेड लुधियाना से 250वें इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव इंजन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

फिरोजपुर 02 दिसंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

  फिरोजपुर मंडल में स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड, लुधियाना द्वारा 250वां इलेक्ट्रिक लोको कमीशन कर नई कीर्तिमान स्थापित किया गया जो फिरोजपुर मंडल के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। मंडल रेल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा ने इलेक्ट्रिक लोको शेड, लुधियाना द्वारा कमीशंड 250वें इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने इलेक्ट्रिक लोको शेड की इस उपलब्धि पर सभी अधिकारी और कर्मचारी की समर्पित टीम के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित की। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक / इन्फ्रा श्री बलबीर सिंह एवं  अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारी मौजूद थे। 

भारत सरकार के विद्युतीकरण के लक्ष्य के अंतर्गत यह एक अहम कदम है जिसमें डीजल लोको की जगह नए इलेक्ट्रिक लोको को बढ़ावा दिया जा रहा है। फलस्वरूप यह पर्यावरण के अनुकूल, किफायती एवं ट्रेनों की गति में बढ़ोतरी हुई है। यह इलेक्ट्रिक लोको शेड सन 2002 में स्थापित हुआ था। इसमें इलेक्ट्रिक रेल इंजन की शेड्यूल इंस्पेक्शन मेंटेनेंस की जाती है। आज 20 साल बाद इसमें लोको की संख्या 250 पहुंच गई है। ये उत्तर रेलवे का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक गुड्स लोकोमोटिव शेड है। वर्तमान में इस लोको शेड में मालगाड़ी और पैसेंजर गाड़ियों के लोको (इंजन) हैं, जो यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के साथ-साथ उनकी रोजमर्रा की चीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचा  कर देश की प्रगति में अपना योगदान दे रहे हैंI

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਸਿੱਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਰੋਜ਼ਾ ਕਿਸ਼ੋਰ ਸਿੱਖਿਆ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਤਹਿਤ ਐਡਵੋਕੈਸੀ ਟੇਨਿੰਗ ਆਯੋਜਿਤ</em>

Fri Dec 2 , 2022
ਸਿੱਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਰੋਜ਼ਾ ਕਿਸ਼ੋਰ ਸਿੱਖਿਆ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਤਹਿਤ ਐਡਵੋਕੈਸੀ ਟੇਨਿੰਗ ਆਯੋਜਿਤ ਕਿਸ਼ੋਰਾ ਦੀ ਊਰਜਾ ਨੂੰ ਸਹੀ ਦਿਸ਼ਾ ਅਤੇ ਸੇਧ ਦੇਣਾ ਅੱਜ ਦੇ ਸਮੇਂ ਦੀ ਲੋੜ – ਅਮ੍ਰਿਤ ਸਿੰਘ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 02 ਦਸੰਬਰ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:= ਦਫ਼ਤਰ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਰਾਜ ਸਿੱਖਿਆ ਅਤੇ ਸਿਖਲਾਈ ਪ੍ਰੀਸ਼ਦ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾ ਅਨੁਸਾਰ ਪੰਜਾਬ ਸਟੇਟ […]

You May Like

Breaking News

advertisement