मंडल रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे फिरोजपुर श्री संजय साहू द्वारा 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय फिरोजपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया
फिरोजपुर 16 अगस्त {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
मंडल रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे फिरोजपुर, श्री संजय साहू द्वारा 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, फिरोजपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तत्पश्चात् राष्ट्रगान गाया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने रेल अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को संबोधन कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा अपने संदेश में मंडल की उपलब्धियों के बारे में बताया।रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया एवं तिरंगे को सलामी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान स्काउट एवं गाइड तथा बाल निकेतन विद्यालय के बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों के गायन ने सभी को मंत्रमुग्ध किया तथा बाल निकेतन विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत के पश्चात् मंडल की सांस्कृतिक टीम द्वारा आजादी पर आधारित एक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में मंडल कार्यालय के सामने अशोक वाटिका में मंडल रेल प्रबंधक एवं अन्य अधिकारियों ने पौधारोपण किया।