दिव्या ज्योति जागृती संस्थान द्वारा फिरोजपुर में साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम का किया गया आयोजन

(पंजाब) फिरोजपुर 03 अगस्त [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के स्थानीय आश्रम, फिरोजपुर में साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सत्संग के दौरान सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की परम शिष्या साध्वी दीक्षा भारती जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार हर बीज हमें मीठा फल नहीं दे सकता, उसी प्रकार हमारा हर कर्म, हमारा हर विचार हमें सफलता नहीं दे सकता। जिस प्रकार हमें विशेष फल प्राप्त करने के लिए विशेष बीज बोने पड़ते हैं, उसी प्रकार विशेष सफलता प्राप्त करने के लिए हमें विशेष कर्म करने चाहिए, विशेष एवं महान विचार अपनाने चाहिए। यदि हमारे विचार महान नहीं हैं, तो इसके पीछे कौन जिम्मेदार है? क्या वह समाज जिसके अंदर हम रहते हैं, इसके लिए जिम्मेदार है या हम स्वयं इसके लिए जिम्मेदार हैं। हमें यही सोचना होगा। हमारे भीतर नकारात्मक विचारों का आगमन ही हमारी असफलता का कारण है। जब तक हमारे भीतर सकारात्मक सोच उत्पन्न नहीं होगी, हम सफलता प्राप्त नहीं कर सकते। हमें समाज में ऐसे लोगों की संगति करनी होगी जो सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण हों, उनके विचार प्राप्त करके हम ऊर्जावान बन सकते हैं। हमारे पवित्र धार्मिक ग्रंथ इस बात के साक्षी हैं कि जब कोई व्यक्ति उनके बताए मार्ग पर चलते हुए दिव्य सद्गुरु की शरण में जाता है, तो उसे ऐसी ऊर्जा प्राप्त होती है जो उसे आध्यात्मिक और सांसारिक सफलता प्राप्त करने में सदैव सहायक होती है। साध्वी जी ने आगे कहा कि कुछ दिन व्यक्ति कुछ नया सीखने के लिए बहुत उत्साहित रहता है, लेकिन किसी भी कार्य को लगातार करते रहने से व्यक्ति का उत्साह कम हो जाता है। सकारात्मक ऊर्जा वाला व्यक्ति ही समाज को सकारात्मक विचार दे सकता है। समाज के कल्याण के लिए ऐसे लोगों की आवश्यकता है जो स्वयं सकारात्मक विचार रखते हों और समाज को भी सकारात्मक विचारों से भर सकें। अंत में साध्वी प्रीति भारती जी ने आध्यात्मिक भजन संगीत से संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया।