दिव्या ज्योति जागृती संस्थान द्वारा श्री हनुमान मंदिर में नाग पंचमी के अवसर पर शिव आराधना कार्यकर्म का किया गया आयोजन

दिव्या ज्योति जागृती संस्थान द्वारा श्री हनुमान मंदिर में नाग पंचमी के अवसर पर शिव आराधना कार्यकर्म का किया गया आयोजन

फिरोजपुर 24 अगस्त {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा स्थानीय एल ब्लॉक श्री हनुमान मन्दिर में नाग पंचमी के अवसर पर शिव आराधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपने प्रवचनों में श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी डॉ. सर्वेश्वर जी ने बताया कि आज भारत ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व में भगवान शिव के असंख्य भक्त उनकी उपासना करते हैं। विश्व की विभिन्न प्राचीन सभ्यताओं में भी भगवान शिव की उपासना के प्रमाण मौजूद हैं। उदाहरणस्वरूप तुर्किस्तान के बेबीलोन शहर में एक हजार दो सौ फुट का एक विशाल शिवलिंग पाया गया है। स्कॉटलैंड में स्वर्ण जड़ित एक विशाल शिवलिंग है। आयरलैंड के तारा हिल में एक बहुत पुराना शिवलिंग स्थापित है। दक्षिण अफ्रीका के ब्राज़ील शहर में अनेकों शिवलिंग हैं। इसी प्रकार मेक्सिको, जावा, कम्बोडिया, सुमात्रा, नेपाल, भूटान, इटली, यूरोप आदि देशों में विभिन्न प्राचीन शिवलिंग होने के प्रमाण मिले हैं। ये सब साक्ष्य भगवान शिव की सर्वगम्यता व असीमित लोकप्रियता को ही दर्शाते हैं। और ये हो भी क्यों न? शिव तो देवों के देव महादेव हैं। भक्ति और शक्ति का संगम हैं महादेव। वैराग्य व योग के अधिष्ठाता हैं महादेव। समाज से बहिष्कृत भूत प्राणियों के एकमेव आश्रय स्थल भूतनाथ हैं महादेव। और भारत देश की तो आत्मा हैं महादेव। जिस प्रकार बिना आत्मा के देह शव हो जाती है, उसी प्रकार बिना शिव तत्व के यह विश्व भी निष्प्राण है। जब-जब भी समाज से शिव तत्व लुप्त हुआ तब-तब समाज पतन को प्राप्त हुआ है। आज समाज में व्याप्त हिंसा, वैमनस्य, मतभेद सब शिव तत्व का समाज से विलुप्तिकरण ही दर्शाते हैं। आज भाई-भाई का दुश्मन है। एक छत के नीचे रहने वाले एक ही परिवार के सदस्यों के मन एक नहीं हैं। इस सन्दर्भ में गुरुदेव सर्व श्री आशुतोष महाराज जी कहते हैं कि अगर शिव परिवार की झाँकी देखें तो वहाँ विपरीत प्रकृति के जीव भी सामंजस्य का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते नज़र आते हैं। मयूर का भोजन साँप है और साँप का भोजन मूषक। बैल सिंह का भोजन है। लेकिन शिव परिवार में सारे ही जीव एक साथ बिना किसी को हानि पहुंचाए समरस होकर रहते हैं। ये ही है प्रेम व सौहार्द्र की अनुपम झाँकी। आज अगर समाज में प्रेम व एकजुटता का अभाव है तो इसका एक ही कारण है- शिव तत्व का अभाव। समय के पूर्ण सद्गुरु उसी सनातन शिव तत्व को हमारे घट में ज्ञान दीक्षा के माध्यम से उजागर कर देते हैं। और तब ही समाज में एकत्व की स्थापना होती है। स्वामी धीरानंद जी ने बताया कि संस्थान द्वारा 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन रंगोली रिजॉर्ट, नज़दीक दुर्गेश पैलेस में किया जा है और उसी उपलक्ष्य में 11 अक्टूबर को सुबह 9 बजे एल ब्लॉक श्री हनुमान मन्दिर से मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। स्वामी जी ने सारी संगत को कलश यात्रा में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया। मन्दिर कमेटी की ओर से सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रक्षाबंधन पर्व पर उत्तरभारत के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डा. महेंद्र शर्मा से विशेष चर्चा

Thu Aug 24 , 2023
रक्षाबंधन पर्व पर उत्तरभारत के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डा. महेंद्र शर्मा से विशेष चर्चा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 पानीपत 24 अगस्त : आयुर्वेदिक शास्त्री अस्पताल पानीपत के संचालक एवं उतरभारत के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डा. महेंद्र शर्मा ने रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार पर चर्चा करते हुए बताया […]

You May Like

Breaking News

advertisement