दीपावली पर्व सनातन संस्कृति के लिए एक सामाजिक और सांस्कृतिक महापर्व है : डा. श्रीप्रकाश मिश्र

दीपोत्सव स्नेह मिलन कार्यक्रम में मातृभूमि शिक्षा मंदिर एवं ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों भी संयुक्त रूप से प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संकल्प लिया।

कुरुक्षेत्र,वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 18 अक्टूबर : दीपावली का त्योहार भारतीय संस्कृति, समाज और आस्था के अद्भुत संयोजन का प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन में प्रकाश का महत्व समझाता है, बुराइयों का अंत कर सच्चाई और अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। दीपावली की यही अनोखी भावना हमें सिखाती है कि चाहे कितना भी अंधकार हो, एक छोटा सा दीपक भी प्रकाश फैला सकता है। यह विचार दीपावली के उपलक्ष्य में मातृभूमि शिक्षा मंदिर एवं ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दीपोत्सव स्नेह मिलन कार्यक्रम में मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डा. श्रीप्रकाश मिश्र ने व्यक्त किये। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन से हुआ।
ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल के बच्चों का मातृभूमि सेवा मिशन आश्रम परिसर पहुंचने पर मातृभूमि शिक्षा मंदिर के बच्चों को तिलक लगाकर, पुष्प वर्षा एवं शंख ध्वनि से स्वागत किया। सभी बच्चों ने मातृभूमि सेवा मिशन की सेवा गतिविधियों एवं कामधेनु गौशाला का अवलोकन किया। इस अवसर पर मातृभूमि शिक्षा मंदिर एवं ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों भी संयुक्त रूप से प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संकल्प लिया। मातृभूमि शिक्षा मंदिर के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
दीपोत्सव स्नेह मिलन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डा. श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा दीपावली का पर्व सनातन संस्कृति के लिए एक सामाजिक और सांस्कृतिक महापर्व है।आज आवश्यकता है दीपावली मनाते समय हम सब यह संकल्प लें कि हम इसे पर्यावरण के अनुकूल, प्रेम और सौहार्द्र से परिपूर्ण बनाएँगे, ताकि यह पर्व सचमुच हर जीवन में उजाला और खुशियां बिखेरे। दीपावली का यह प्रयास हमारे समाज में प्रेम और सौहार्द्र के नए दीप जलाए और हमारे देश को हर प्रकार के अंधकार से मुक्ति दिलाए। ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल के बच्चों ने दीपावली के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किये। ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल की शिक्षिका अंजलि बंसल ने कहा मातृभूमि सेवा मिशन सेवा का एक तीर्थ है, जो वास्तविक रूप से मानवता के कल्याण के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है। शिक्षिका मेघा छाबड़ा ने सबका संयुक्त रूप से आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मातृभूमि सेवा मिशन के सदस्य, शिक्षक, विद्यार्थी , ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल के शिक्षक, शिक्षिका आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वस्थ समाज की नींव महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी होती है : प्रो. पूनम

Sun Oct 19 , 2025
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिकब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 94161 91877 छात्राओं एवं महिला कर्मचारियों हेतु आईआईएचएस में स्वास्थ्य निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन। कुरुक्षेत्र, 18 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) के अंतर्गत […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored