डीएम ने की गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

डीएम ने की गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा
बदायूं 27 अप्रैल। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आगामी 29 अप्रैल को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा जनपद हरदोई में किये जा रहे गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम के परिपेक्ष में जनपद में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जनपद के घटपुरी इंटरचेंज में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधि,गणमान्य लोग, आमजन व अधिकारीगण मौजूद रहेंगे।
जिलाधिकारी ने आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, मंच संचालन, प्रचार प्रसार, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, साफ सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था आदि विभिन्न व्यवस्थाओं पर एक-एक कर चर्चा की आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित विभाग अधिकारियों को दिए।इस अवसर पर जनपद हरदोई में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे जनपद मेरठ से प्रारंभ होकर जनपद प्रयागराज तक जाता है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 594 किलोमीटर है। उन्होंने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार मेरठ-बुलन्दशहर मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-334) पर जनपद-मेरठ के बिजौली ग्राम से प्रारम्भ होकर प्रयागराज बाईपास (राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19) पर जनपद-प्रयागराज के जुडापुर दाँदू ग्राम के समीप तक है। सम्बन्धित 12 जनपदों में 21 इण्टरचेंज है।
उन्होंने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे जनपद मेरठ से प्रारंभ होकर जनपद प्रयागराज तक जाता है। बदायूं में यह एक्सप्रेस-वे लगभग 91 किलोमीटर का है जिसमें यह ब्यौर कासिमाबाद तहसील बिसौली से प्रारंभ होकर दातागंज के कुंडरा मजरा तक रहेगा। जनपद में तीन इंटरचेंज हैं जिसमें घटपुरी, बनकोटा (बिसौली) व डहरपुर (दातागंज) है। इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਟਰੱਸਟ ਵੱਲੋ ਕੰਮ ਕਰਨ ਤੋਂ ਅਸਮਰਥ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਦਿਤੇ ਆਰਥਿਕ ਸਹਾਇਤਾ ਦੇ ਮਹੀਨਾਵਾਰ ਚੈੱਕ

Tue Apr 28 , 2026
(ਪੰਜਾਬ) ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ/ਮੱਖੂ 27 ਅਪ੍ਰੈਲ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਦਿਮਾਗੀ ਤੌਰ ਤੇ ਬਿਮਾਰਾਂ ਅਤੇ ਮੈਡੀਕਲ ਸਹਾਇਤਾ ਲਈ ਮਹੀਨਾਵਾਰ ਪੈਨਸ਼ਨਾਂ ਅਤੇ ਚਾਰ ਕਿਡਨੀ ਦੀ ਬਿਮਾਰੀ ਤੋਂ ਪੀੜਤ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਇੱਕ ਮਹੀਨੇ ਦੀਆਂ ਦੋ – ਦੋ ਡਾਇਲਸਿਸ ਕਿੱਟਾ ਮੁਹੱਇਆ ਕਰਵਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਅਨੇਕਾਂ ਹੀ ਲੋਕ ਭਲਾਈ ਦੇ ਕਾਰਜ ਚੱਲ ਰਹੇ […]

You May Like

Breaking News

advertisement