जेल पहुंचे डीएम-एसपी ने बैरकों को खंगाला

जेल पहुंचे डीएम-एसपी ने बैरकों को खंगाला

जेल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट
✍️ कन्नौज रिपोर्टर प्रशांत त्रिवेदी के साथ मतीउल्लाह
/ कन्नौज। डीएम और एसपी ने पुलिस बल के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने कैदियों से बातचीत करते हुए समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही जेल प्रशासन को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए मंगलवार को जिला मजिस्ट्रेट शुभ्रांत शुक्ला और एसपी कुमार अनुपम सिंह अचानक जिला कारागार पहुंच गए। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अचानक बैरकों में घुसे अधिकारियों को देखकर कैदी सहम गए। अधिकारियों ने एक-एक बैरक का निरीक्षण किया। बंदियों और कैदियों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कैदियों ने अधिकारियों को सब कुछ ठीक-ठाक बताया। कारागार छोटी मोटी कमीयो अधिकारियों ने जेल प्रशासन को इन्हें दूर करने के निर्देश दिए। डीएम ने जेल के अंदर साफ-सफाई बेहतर देख जेल अधीक्षक की प्रशंसा की। वही अधिकारियों ने कहा कि कैदियों पर हमेशा निगरानी रखी जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कैदियों के भोजन की गुणवत्ता का ख्याल रखें। डीएम ने महिला बंदियों और कैदियों के स्वास्थ्य के साथ ही इनके बच्चों का भी ख्याल रखने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि कैदियों को किसी तरह की छूट न दी जाए। इससे जेल के अंदर का माहौल खराब होता है। बंदी रक्षक इसका पूरा ख्याल रखें। अधिकारियों ने जेल अधीक्षक प्रमोद त्रिपाठी से अंदर की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान अधीक्षक प्रमोद त्रिपाठी, जेलर विजय शुक्ला, डिप्टी जेलर प्रदीप कुमार, कार्यालय प्रभारी पंकज कटियार मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुंदरकांड पाठ का आयोजन , उमड़ी भीड़ , संकट मोचन हनुमान के लगे नारे

Tue Nov 29 , 2022
सुंदरकांड पाठ का आयोजन , उमड़ी भीड़ , संकट मोचन हनुमान के लगे नारे✍️, कन्नौज रिपोर्टर प्रशांत त्रिवेदीकन्नौज। पचोर गांव के रामा आश्रम मे भक्ति भाव से आज मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। बाबा बड़े दयालु हैं संकीर्तन मंडल ने पहुंचकर सुंदरकांड का पाठ किया। लोगों की […]

You May Like

Breaking News

advertisement