![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221112-WA0069-1024x576.jpg)
राष्ट्रीय योग वीर सम्मान -2022 से सम्मानित चिकित्सक शिरोमणि डा. आशीष अनेजा।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
जरूरतमंद रोगियों के लिए और उनके परिवार के लिए आशा की किरण डा. अनेजा।
कई राष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित।
जरूरतमंद के लिए हर संभव सहायता।
डा. अनेजा का परिवार भी देता है साथ।
कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के हेल्थ सेंटर के एडमिनिस्ट्रेटर, गैपियो सदस्य, आर एस एस डी आई मेंबर एवं मेडिकल ऑफिसर चिकित्सक शिरोमणि डॉ. आशीष अनेजा को उनके सामाजिक क्षेत्र में योगदान को देखते हुए अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ संस्था के द्वारा लाजपत भवन ऑडिटोरियम नई दिल्ली में राष्ट्रीय योग वीर सम्मान – 2022 से सम्मानित किया गया। डॉ. अनेजा के द्वारा शहर व आसपास के गांव में समय-समय पर निशुल्क अनेकों मेडिकल कैम्प का आयोजन ,कई संस्थाओं को फ्री मेडिकल सेवाएं, रेड क्रॉस सोसायटी और पैनोरमा साइंस सेंटर में संचारी और गैर संचारी रोग पर व्याख्यान, कैंसर दिवस, विश्व गठिया दिवस, वर्ल्ड हार्ट डे व बदलते हुए मौसम को देखते हुए समय-समय पर लोगों को जागरूक करने हेतु एवं कैंप के दौरान मरीजों को मुफ्त में दवाइयों का वितरण, इसके अलावा कॉविड जैसे मुश्किल समय में भी मरीजों व निरन्तर जरूरतमंदों की सहायता की। इस अवसर पर डॉ. अनेजा ने मुख्य अतिथि श्री अजय मिश्र टेनी, रोजी सिंगला, कौशल किशोर , माननीय रमेश बिधूड़ी , डॉ. मुजपरा महेंद्र, जनार्दन मिश्रा , डॉ. ईश्वर.वी.बसवा रेड्डी, राजऋषि वेदमूर्ति आचार्य, श्रीपाद येसो नाईक ,योग गुरु मंगेश त्रिवेदी का भी हार्दिक धन्यवाद किया। इससे पहले भी डॉ. अनेजा को राष्ट्रीय सेवा सम्मान अवार्ड- 2021, हिंद आईकॉनिक अवार्ड- 2021, आईकॉनिक पर्सनैलिटी ऑफ इंडिया अवार्ड- 2022 जैसे सम्मानित अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।